लाइफस्टाइल

Dhanteras Wishes Shayari in Hindi : अपनों की धनतेरस को बनाएं और भी खास, भेजें ये शुभकामना संदेश, यहां हैप्पी धनतेरस शायरी, मैसेज और कोट्स

Dhanteras 2025 Wishes Shayari in Hindi, (धनतेरस पर शायरी ), Dhanteras Shayari Images, Photos, Wallpapers: आज धनतेरस के साथ दिवाली का पांच दिवसीय महापर्व शुरु हो गया है। यदि धनतेरस के पर्व को आप खास बनाना चाहते हैं, तो अपनों को ये शुभकमाना संदेश भेज सकते हैं। यहां पढ़ें धनतेरस की शुभकामना शायरी, विशेज, मैसेज और कोट्स...

Image

Dhanteras Wishes Shayari in Hindi

Happy Dhanteras 2025 Wishes Shayari in Hindi (धनतेरस पर शायरी ): हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दिवाली से 1 दिन पहले मनाया जाने वाला ये त्योहार भारतीय परंपरा में बेहद खास है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान होता है। यही कारण है कि ये दिन हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली भी लाता है। इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामना संदेश दे सकते हैं। इन प्यारी शायरियों के साथ अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां पढ़ें धनतेरस की शुभकामनाएं और शायरियां..

धनतेरस की शुभकामना शायरी - Dhanteras Wishes Shayari in Hindi

1. घर में मां लक्ष्मी का वास हो, सुख-समृद्धि का आभास हो।

हर दिन खुशियों का प्रकाश, सारी खुशियां आपके पास हों।

Happy Dhanteras 2025

2. सोना हो या चांदी, खरीदो भले थोड़ा,

माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद रहे बड़ा।

हर दिन हो धनतेरस जैसा सुनहरा,

जीवन में रहे सदा उजियारा।

Happy Dhanteras In Advance

Dhanteras

Dhanteras

3. हर दीप जले आपकी खुशियों के नाम,

हर दिन आए आपके जीवन में नया इनाम।

माँ लक्ष्मी बरसाएं अपार कृपा,

शुभ धनतेरस हो आपको तमाम।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. धन आए, मन मुस्काए,

हर दिन दीपों सा जगमगाए।

आपके घर सुख-शांति छाए,

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. रौशनी से सजे हर कोना,

सपनों में भी चमके सोना।

माँ लक्ष्मी करें ऐसी कृपा,

खुशियों से भर जाए हर कोना।

dhanteras wishes

dhanteras wishes

6. मिट्टी के दीए में है सच्चा उजियारा,

इसमें बसता है अपनापन प्यारा।

माँ लक्ष्मी बरसाएं अपार कृपा,

हर दिन बने आपका धनतेरस दोबारा।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

7. दीप जलाओ, दिल मुस्कुराओ,

हर दुख को आज भूल जाओ।

माँ लक्ष्मी के चरणों में सिर झुकाओ,

धनतेरस पर सबको गले लगाओ।

Happy Dhanteras 2025

8. खिलखिलाएं हँसी आपके द्वार,

खुशियों का हो अंबार अपार।

धनतेरस लाए लक्ष्मी जी का प्यार,

सपनों को दे उड़ान हजार

शुभ धनतेरस

9. धनतेरस का शुभ दिन आया,

सबके लिए नई खुशियां लाया।

लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में

सदा रहे खुशियों की छाया।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

10. घर में उजाला हो दिल में प्यार,

संग हो लक्ष्मी जी का आशीर्वाद अपार।

धनतेरस लाए आपके जीवन में बहार,

खुश रहें आप सदा, यही शुभ विचार

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article