लाइफस्टाइल

ढीले-ढाले डेनिम में दीपिका का दिखा बेबी बंप, मगर इन चमकीले जूतों पर अटकी फैंस की नजर

मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण का ढीले-ढाले डेनिम लुक चर्चा में रहा, जिसमें उनका बेबी बंप हल्का नजर आया। सिंपल आउटफिट के बावजूद उनके स्टाइलिश Nike स्नीकर्स ने फैंस का सारा ध्यान खींच लिया।

Image

दीपिका पादुकोण का नया एयरपोर्ट आउटफिट (pc: instagram)

मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके कपड़ों की नहीं, बल्कि दीपिका के पूरे लुक और उसमें नजर आ रहे खास बदलाव की भी रही। बता दें कि बॉलीवुड डीवा दीपिका एक बार फिर मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है, जिसके बाद वो पहली बार पैप्स के सामने आईं। इस दौरान दीपिका का ऑल डेनिम लुक और बेबी बंप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना। लेकिन एक और चीज थी, जिसने पूरी लाइमलाइट बटोर ली। आइये इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।

दीपिका पादुकोण का ऑल डेनिम लुक (pc: instagram)

दीपिका पादुकोण का ऑल डेनिम लुक (pc: instagram)

दीपिका का एयरपोर्ट आउटफिट

दीपिका ने इस दौरान ढीले-ढाले डेनिम आउटफिट को चुना, जिसमें उनका बेबी बंप हल्का-सा झलकता दिखाई दिया। उन्होंने American Vintage का इंडिगो जैकेट और स्ट्रेट-लेग जींस पहनी थी, जो देखने में काफी आरामदायक और ट्रेंडी लग रही थी। उनका यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो कम्फर्ट के साथ स्टाइल को बैलेंस करना चाहते हैं। जैकेट और जींस का ओवरऑल फिट थोड़ा लूज था, जो इन दिनों का बड़ा फैशन ट्रेंड भी है। खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह के कपड़े न सिर्फ आराम देते हैं, बल्कि स्टाइल से भी समझौता नहीं करने देते। दीपिका ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ फिटेड कपड़ों तक सीमित नहीं है।

बात करें उनके एक्सेसरीज़ की, जिसने इस पूरे लुक को और भी खास बना दिया। दीपिका ने Louis Vuitton का एक्सप्रेस MM बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत करीब 4 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ उन्होंने S-Lock कैट आई सनग्लासेस पहने, जो उनके लुक में एक क्लासी और शार्प टच जोड़ रहे थे।

रणवीर सिंह का लुक भी है खास (pc: instagram)

रणवीर सिंह का लुक भी है खास (pc: instagram)

चमकीले जूतों पर क्यों अटका फैंस का ध्यान?

हालांकि, इन सबके बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो थे दीपिका के चमकीले पीले जूते। दीपिका ने Nike के Cortez Textile स्नीकर्स पहने थे, जिनकी कीमत करीब 8,495 रुपये है। ये स्नीकर्स सिंपल होने के बावजूद काफी आकर्षक लग रहे थे और फैंस की नजरें इन्हीं पर टिक गईं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, लोगों ने उनके जूतों की जमकर तारीफ की। कई फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि दीपिका का पूरा लुक भले ही सटल हो, लेकिन उनके स्नीकर्स ने उसमें एक अलग ही चमक जोड़ दी है।

दीपिका का ये लुक क्यों है खास?

रणवीर सिंह भी इस दौरान अपने हमेशा की तरह कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आए। दोनों की जोड़ी एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। दीपिका का ये लुक इस बात का बेस्ट उदाहरण है कि कैसे सिंपल कपड़ों में भी आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। खासकर ढीले-ढाले डेनिम और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने एक ऐसा लुक क्रिएट किया, जो न ज्यादा ओवर-द-टॉप है और न ही बोरिंग। अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो दीपिका ने इस एयरपोर्ट लुक के जरिए एक बार फिर फैशन गोल्स सेट कर दिए हैं। जहां एक तरफ उनका बेबी बंप चर्चा में रहा, वहीं दूसरी तरफ उनके चमकीले और स्टाइलिश स्नीकर्स ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article