लाइफस्टाइल

Dalai Lama Motivational Quotes: 'शत्रु सबसे अच्छा शिक्षक होता है..', हमेशा याद रखें दलाई लामा की ये 10 बातें

Dalai Lama Motivational Quotes in Hindi: दलाई लामा के जीवन का मूलमंत्र है- दया ही असली धर्म है। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि सच्चा सुख भीतर से आता है और दूसरों की भलाई में ही हमारी आत्मिक शांति छिपी होती है।

Image

Dalai Lama Motivational Quotes in Hindi (दलाई लामा के अनमोल विचार)

Dalai Lama Motivational Quotes for Life: दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी के चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु हैं दलाई लामा पूरी दुनिया में शांति, सहिष्णुता और करुणा के प्रतीक माने जाते हैं। उनका असली नाम तेनज़िन ग्यात्सो है और वे तिब्बत के 14वें दलाई लामा हैं। वे बचपन से ही बौद्ध दर्शन और ध्यान की गहराइयों में रमे रहे, और महज 15 वर्ष की उम्र में तिब्बत के धार्मिक और राजनीतिक नेता बने। उन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि सच्चा सुख भीतर से आता है और दूसरों की भलाई में ही हमारी आत्मिक शांति छिपी होती है। दलाई लामा के ये विचार किसी को भी प्रेरित करने का दम रखते हैं:

Dalai Lama Quotes | Dalai Lama Motivational Quotes

1. जब भी संभव हो, दयालु बनो। और यह हमेशा संभव है।

2. खुशियां पहले से तैयार नहीं मिलतीं, वे आपके कर्मों से आती हैं।

3. अगर आप दूसरों को खुश देखना चाहते हैं तो करुणा अपनाएं। अगर खुद को खुश देखना चाहते हैं, तब भी करुणा अपनाएं।

4. सहिष्णुता का अभ्यास करने में शत्रु सबसे अच्छा शिक्षक होता है।

5. लक्ष्य वह नहीं कि आप किसी और से बेहतर बनें, बल्कि अपने पहले वाले स्वरूप से बेहतर बनें।

6. अपनी सफलता का मूल्यांकन इस आधार पर करो कि आपने उसे पाने के लिए क्या-क्या त्यागा।

7. प्रेम और करुणा विलासिता नहीं, ज़रूरत है। इनके बिना मानवता टिक नहीं सकती।

8. परिवर्तन को गले लगाओ, लेकिन अपने मूल्यों को मत छोड़ो।

9. कभी-कभी मौन ही सबसे अच्छा उत्तर होता है।

10. इस जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की मदद करना है। और अगर मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें चोट मत पहुंचाओ।

दलाई लामा की ये बातें सिखाती हैं कि जीवन में दूसरों का भला और दया किये बिना मिलने वाली खुशी सही मायने में खुशी नहीं होती। दलाई लामा की ये बातें जीवन में उतार हम एक बेहतर इंसान बन सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article