लाइफस्टाइल

दिनभर मस्त रहेगा मूड, बस अपना लें ये आदतें, बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी थकान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 18, 2025, 07:37 AM IST

पूरा दिन कैसा रहेगा ये दिन की शुरुआत पर निर्भर करता है। ऐसे में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर आप अपने दिन को शानदार बना सकते हैं। ये आपके मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Image

यह आदतें बदल देंगी दिनभर का मूड (Photo: istock)

सुबह की शुरुआत आपके पूरे दिन का मूड तय कर सकती है। कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप अपने दिन को सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकते हैं। यहां कुछ ऐसी आदतों के बारे में हम बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने दिन को अच्छा बना सकते हैं। ये आदतें आपके मूड को भी अच्छा रखेगी।

जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से आपको दिन की शुरुआत शांति से करने का मौका मिलता है। इस समय आप बिना किसी हड़बड़ी के अपने काम कर सकते हैं और खुद को मेंटली तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पूरे दिन स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं।

पानी पिएं

सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह आपको ताजगी महसूस कराता है और दिन की अच्छी शुरुआत देता है।

मेडिटेशन या योग करें

10-15 मिनट का ध्यान या योग आपके दिमाग को शांत करने और स्ट्रेस कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह आपकी एकाग्रता को भी बढ़ाता है जिससे आप पूरे दिन फोकस्ड रहते हैं।

कुछ देर धूप में बैठें

सूरज की रोशनी विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो मूड को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुबह की धूप में कुछ देर बैठने से आपको एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है।

नाश्ता जरूर करें

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। यह आपको एनर्जी देता है और आपके शरीर को दिनभर एक्टिव रखता है। हेल्दी नाश्ता करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और चिड़चिड़ापन दूर होगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article