Copper Bottles Tips: तांबे के बर्तनों में पानी पीने का चलन काफी पुराना है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसके स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसा मानना है कि अगर आप नियमित रूप से तांबे की बोतल का पानी पीते हैं तो शरीर में अत्यधिक ऊर्जा बनी रहती है। इतना ही नहीं, तांबे के पात्र में रखे पानी की सेवन से पेट साफ रखने में मदद मिलती है। हालांकि गर्मियों में गला तर करने के लिए लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं और तांबे की बोतल में पानी सामान्य रहता है। तो क्या तांबे की बोतल में पानी भरकर उसे फ्रिज में रखा जा सकता है?
क्या तांबे की बोतल को फ्रिज में रखा जा सकता है?
तांबा धातु की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसमें रखा पानी जाड़ों में अधिक फायदा देता है। तांबे की बोतल में अगर पानी पीना है तो सामान्य तापमान पर पानी रखें। अगर आप उसमें पानी भरने के बाद फ्रिज में रख देंगे तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। इससे आपको पाचन संबंधी बीमारी हो सकती है।
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे
- घावों को तेजी से भरने में मदद करता है।
- वेट लॉस में मदद करता है।
- उम्र बढ़ने को धीमा करता है।
- डाइजेशन में सुधार करता है।
- थायरॉयड ग्लैंड के कामकाज को नियंत्रित करता है।
- त्वचा के स्वास्थ्य और मेलेनिन उत्पादन को बढ़ाता है।
- एंटीमाइक्रोबियल- इंफेक्शन से लड़ता है।
तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है। तांबे के पात्र में रखा पानी सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। तांबे में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण से शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती।
