लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Wishes : खुशियों की आस..कुछ इस अंदाज में कहें हैप्पी मकर संक्रांति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 06:12 AM IST

makar sankranti wishes: उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में मकर संक्रांति को खिचड़ी के तौर पर जाना जाता है। मकर संक्रांति साल का पहला प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार पूरे भारत में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने प्रियजनों और दोस्‍तों को शुभकामनाओं भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं।

Image

अपनों को ऐसे दें मकर संक्रांति की खूब सारी बधाइयां

KEY HIGHLIGHTS
  • तिल के लड्डू, खिचड़ी और पतंगों का त्‍योहार संक्रांति
  • देश के अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग हैं इसके नाम
  • पूरे भारत वर्ष में रहती है मकर संक्रांति की बड़ी धूम

Makar Sankranti Wishes: मकर संक्रांति हिन्‍दू धर्म का पहला और प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार पूरे भारत में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। सूर्य देव की पूजा से जुड़ा ये त्यौहार तिल के लड्डू, खिचड़ी और पतंगों के लिए जाता जाता है। उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में इसे मकर संक्रांति और खिचड़ी के तौर पर जाना जाता है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पोंगल के तौर पर इस त्‍योहार को मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण के मौके पर बड़े-बड़े आयोजन देखने को मिलेंगे। इस खास मौके पर लोग अपने प्रियजनों और दोस्‍तों को शुभकामनाओं भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं।

खुशियों की आस, गुड़ की मिठास,

हर गम से दूर, अपनों के पास,

रंगीन पतंगों से आसमान सजाएंगे,

एक दूसरे के साथ मकर संक्रांति मनाएंगे

मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई!

सपनों को लेकर मन में, खूब उड़ाएंगे पतंग गगन में ,

आसमान में उड़ान भरकर ये पतंग, जीवन में भर देगी खुशियों की तरंग

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

सूर्य ने बदली अपनी राशि

गंगा स्नान कर आए सब उपवासी

जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार

आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मीठी हो बोली और मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा भक्‍तों का सैलाब,

और सूर्यदेव का आशीर्वाद,

यही है मकर संक्रांति पर्व का उल्लास।

मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं!

त्योहार नहीं होता है अपना पराया,

त्योहार वही जो सब मन भाए,

तो मिला के गुड़ में तिल,

पतंग संग उड़ जाने दो दिल।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

पूजा की थाली, मंदिर की घंटी,

नदी के किनारे सूरज की लाली,

हर जिंदगी में आए खुशियों की हरियाली

आपको मुबारक हो पतंगों का यह त्यौहार।

मुंगफली की खुशबू, और गुड़ की मिठास

दिलों में खुशी और सभी का प्यार

मुबारक हो आपको, मकर संक्रांति का त्योहार।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

सूरज की राशि बदलेगी,

सभी का नसीब बदलेगा,

साल का यह पहला पर्व होगा,

हम सब मिल कर खुशियां मनाएंगे।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

हो आपके जीवन में भी खुशियाली,

कभी भी न रहे कोई दुख देने वाली कहानी,

सदा खुश रहें आप और आपकी फैमली।

Happy Makar Sankranti 2023

पल-पल सुनहरे फूल खिले,

कभी न हो कांटों का सामना,

जिंदगी खुशियों से हमेशा भरी रहे,

यही है संक्रांति की हमारी शुभकामना।

Happy Makar Sankranti 2023

पॉपकॉर्न की खुशबू,मूंगफली की बहार

संक्रांति का त्योहार आने को तैयार

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ सा प्यार

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति

Happy Makar Sankranti 2023

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article