चाय की एक प्याली हो, खीर का स्वाद बढ़ाना हो या किसी मिठाई में खास खुशबू जोड़नी हो, इलायची का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है। इसकी महक इतनी खास होती है कि थोड़ी-सी मात्रा भी पूरे खाने का स्वाद बदल देती है। लेकिन अक्सर घरों में एक सवाल उठता है कि क्या इलायची को पहले से पीसकर डिब्बे में रख लेना चाहिए (How to Store Cardamom) या जरूरत पड़ने पर ही पीसना बेहतर होता है?
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कुकर फटने का रिस्क कैसे कम करें
सुविधा के लिए कई लोग एक बार में ज्यादा इलायची पीसकर स्टोर कर लेते हैं। इससे समय तो बचता है, लेकिन क्या इससे इलायची की खुशबू और स्वाद पर असर पड़ता है? दरअसल, मसालों की तरह इलायची में भी नेचुरल तेल मौजूद होते हैं, जो इसकी पहचान हैं। गलत तरीके से स्टोर करने पर यही तेल धीरे-धीरे उड़ने लगते हैं और इलायची अपनी असली खुशबू खो सकती है। आइए जानते हैं कि छोटी इलायची को रखने का सही तरीका क्या है, इलायची कैसे स्टोर करें।
पीसकर रखने का सबसे बड़ा नुकसान
जब इलायची को पीस दिया जाता है, तो उसका सतह क्षेत्र बढ़ जाता है। इससे उसमें मौजूद सुगंधित तेल हवा के संपर्क में ज्यादा आने लगते हैं। जिससे कुछ दिनों बाद उसकी खुशबू पहले जैसी नहीं रहती। यही वजह है कि पहले से पिसी इलायची अक्सर ताजी पिसी इलायची जितना असर नहीं दिखा पाती।

Elaichi Powder
साबुत इलायची ज्यादा समय तक रहती है ताजा
साबुत इलायची का छिलका उसके बीजों को नेचुरल प्रोटेक्शन देता है। जब तक इसे नहीं तोड़ा जाता, तब तक इसकी महक और स्वाद काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। इसलिए लंबे समय तक स्टोर करने के लिए साबुत इलायची बेहतर विकल्प मानी जाती है।

How to Store Elaichi
जरूरत पड़ने पर पीसना है सबसे अच्छा
अगर आप चाय, मिठाई या किसी खास डिश में इलायची का भरपूर स्वाद चाहते हैं। तो उपयोग से ठीक पहले इसे कूटना या पीसना सबसे अच्छा रहता है। इससे इसकी ताजगी पूरी तरह बनी रहती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मार्बल-ग्रेनाइट के बचे टुकड़ों से बनाएं होम डेकोर आयटम
हालांकि कभी-कभी सुविधा के लिए थोड़ी मात्रा में इलायची पाउडर बनाकर रखा जा सकता है। लेकिन इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए। इलायची चाहे साबुत हो या पिसी हुई, उसे नमी और सीधी धूप से बचाकर रखना चाहिए।
