Chaitra Navratri Special Mehndi: मेहंदी को सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। नवरात्रि में महिलाएं और लड़कियां इसे सौभाग्य के प्रतीक के रूप में लगाती हैं। मेहंदी हाथों की सुंदरता को बढ़ाती है। पारंपरिक भारतीय मेहंदी में फूल, पत्तियां और जालीदार पैटर्न बहुत लोकप्रिय हैं। चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में मनाई जाती है, इसलिए फूलों और पंखुड़ियों से जुड़ी मेहंदी डिजाइन1 लगाना अच्छा माना जाता है। यहां हम कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप चैत्र नवरात्रि के मौके पर हाथों में रचा सकती हैं।
ट्रेडिशनल देवी मेहंदी डिजाइन

Traditional mehndi design
चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर आप मां दुर्गा की तस्वीर वाली मेहंदी हाथों में रचा सकती हैं। हाथ पर मां दुर्गा की फोटो बनवाने के बाद आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेंगे। आप प्रतिकात्मक तस्वीर भी बना सकती हैं। इन दिनों ये मेहंदी डिजाइन खूब ट्रेंड में है।
भरे हाथों वाली मेहंदी

Full hand mehndi
सुहागन हिलाएं इस तरह की मेहंदी ट्राय कर सकती हैं। भरे हुए हाथ में मेहंदी काफी जचती है। ये मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेहद स्पेशल है जिनकी शादी के बाद ये आपकी पहली नवरात्रि है।
मंडाला आर्ट मेहंदी

Mandla art mehndi
मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस मेहंदी में आपको बीच में मंडाला आर्ट बनानी है और उंगलियों पर अलग सी डिजाइन बनानी है।
