लाइफस्टाइल

Birthday Wishes for Best Friend: अपने जिगरी दोस्त के जन्मदिन को बनाएं खास, यहां से शुभकामना संदेश भेजकर दें बर्थडे की बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2025, 12:53 PM IST

Birthday Wishes For Best Friend: बर्थडे हर व्यक्ति के जीवन के सबसे खास पलों में से एक होता है। खासकर जब बर्थडे हमारे बेस्ट फ्रेंड का हो। इसे यादगार बनाने की हम पूरी कोशिश करते हैं। यहां हम कुछ बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करा सकते हैं।

Image

बर्थडे विशेज फॉर बेस्ट फ्रेंड (Image: istock)

Birthday Wishes For Best Friend: ये बात तो आपने खूब सुनी होगी कि अच्छे और सच्चे दोस्त बड़े नसीब से मिलते हैं। हर इंसान चाहता है कि उसकी लाइफ में एक सच्चा और अच्छा दोस्त हो। दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है। दोस्तों के साथ हम अपनी बातें शेयर करते हैं और साथ में यादगार पल भी बनाते हैं। ऐसे में जब दोस्त का बर्थडे आता है तो इसे हम यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। अगर आप अपने दोस्त के जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Birthday Wishes For Best Friend in Hindi

  1. फूलों ने खिलखिलाती मुस्कान भेजी है,
सूरज ने सुबह का सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको नया जन्मदिन,

दिल से मैंने अपने दोस्त को ये पैगाम भेजा है।

Happy Birthday Dear Friend !

2. हर जन्मदिन पर तुम

अलग-अलग से नज़र आते हो

इन्सान हो या इच्छाधारी नागिन ।

Happy Birthday Friend!

3. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

तारों ने गगन से सलाम भेजा है,

खुशियों भरी हो जिंदगी आपकी,

ये दिल से पैगाम भेजा है !

Happy Birthday To You!

4. न गिला करता हूं ,

न ही शिकवा करता हूं,

तू जन्मदिन की पार्टी दे दें

बस यह दुआ करता हूं।

हैप्पी बर्थडे फ्रेंड

5. दोस्त तू है सबसे न्यारा

तुझे मुबारक हो तेरा

जन्मदिन ओ यारा !

Happy Birthday Dear Friend !

6. आज सिर्फ तुम्हारा ही खास दिन नहीं है,

यह मेरा भी है क्योंकि, आज के ही दिन

मेरा सबसे अच्छा दोस्त

इस दुनिया में आया था।

जन्मदिन मुबारक !

7. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है

आपके बर्थडे केक में कैंडल्स फिट करना

और मुश्किल होता जाता है।

जन्मदिन की बधाई आपको !

8. उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको,

खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको,

हम तो कुछ देने के काबिल नहीं है,

उपर वाला हज़ार खुशिया दे आपको।

Happy Birthday Dear Friend!

9. प्यार से भरी जिंदगी मिले आपको,

खुशियां से भरे पल मिले आपको,

कभी किसी ग़म का सामना ना करना पड़े,

ऐसा आने वाला कल मिले आपको।

Happy Birthday Friend !

10. रातें तुम्हारी चमक उठे

दमक उठे मुस्कान

Birthday पर मिल जाए तुम्हे

LED बल्ब का सामान !

Happiest Birthday Dear Friend!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article