Bhagat Singh Motivational Quotes: अगर आप अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से करना चाहते हैं, तो एक अच्छा सा सुविचार आपकी पूरी सोच बदल सकता है। सही सोच के साथ दिन शुरू करो, तो काम भी अच्छे होते हैं और मन भी खुश रहता है। असल में जिंदगी में सफलता तब मिलती है जब आपका लक्ष्य साफ हो और आप पूरे दिल से उसके पीछे लगे रहें। हम सब भगत सिंह को जानते हैं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी जिंदगी को एक मिसाल बना दिया। उनका मानना था कि अगर इंसान का लक्ष्य तय है और वो उसके लिए पूरी तरह समर्पित है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता। उनका यही सोच आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
देश की आजादी के लिए उन्होंने जो किया, वो किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होना और अपनी जान की परवाह न करना, ये उनके जज्बे को दिखाता है। 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उनकी शहादत ने पूरे देश में आजादी की आग और तेज कर दी। आज भी अगर हम उनकी सोच को अपनाएं—यानी साफ लक्ष्य रखें और पूरी मेहनत के साथ काम करें—तो जिंदगी में सफलता मिलना तय है। उनकी जिंदगी हमें यही सिखाती है कि डर के आगे नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
1. वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।
2. अगर बेहरों को सुनाना है तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए।
3. मैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।
4. मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी. इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता।
5. जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है, पर मैं कैद रहकर अपना जीवन नहीं बिताना चाहता।
6. इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरे जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखना भी चाहूँ तो इंकलाब लिखा जाता है।
7. मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी।
8. जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दुसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।
9. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।
भगत सिंह के विचार सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जिंदगी में अपनाने लायक हैं। वो कहते थे कि सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और हिम्मत दोनों चाहिए। उन्होंने अपनी बातों को सिर्फ कहा नहीं, बल्कि जीकर दिखाया।
