लाइफस्टाइल

Shaheed Diwas Quotes in Hindi: जो देश के लिए कुर्बान हुए.. शहीद दिवस पर भारत के वीरों को यूं दें श्रद्धांजलि, देखें 23 मार्च शहीद दिवस कोट्स

शहीद दिवस 2026 कोट्स, Shaheed Diwas Quotes in Hindi: आज 23 मार्च को देश भर में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन भारत के 3 वीरों ने अपनी जान देश की आजादी के नाम लिख दी थी। आज शहीद दिवस पर आप भी देश के उन वीरों के दिल से नमन कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। देखें शरीद दिवस कोट्स, आज शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है।

Image

Shaheed Diwas 23 March Quotes in Hindi

शहीद दिवस 2026 कोट्स, Shaheed Diwas Quotes in Hindi: भारत में शहीद दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद में समर्पित है, जिन्हें 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। इन वीरों ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और पूरे देश में स्वतंत्रता की भावना जगाई थी। शहीद दिवस का उद्देश्य उनके बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देना है। इस दिन लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और देशभक्ति गीतों व भाषणों के माध्यम से उनकी वीरता को याद किया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि हमारी आजादी अनगिनत बलिदानों का परिणाम है, जिसे हमें सदैव सम्मान और सुरक्षित रखना चाहिए। शहीद दिवस पर अगर आप भी भारत के इन वीरों को दिल से नमन कर श्रद्धांजलि प्रदान करना चाहते हैं, तो इन कोट्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। देखें 23 मार्च शहीद दिवस कोट्स, देशभक्ति कोट्स इन हिंदी।

शहीद दिवस के कोट्स

1. शहीदों की चिताओं पर,

लगेंगे हर बरस मेले।

वतन पर मरने वालों का,

यही बाकी निशां होगा।

2. हर शहीद की यही पुकार,

देश से करना सच्चा प्यार।

उनकी राह पर चलना है,

भारत को आगे बढ़ाना है।

3. आजादी यूं ही नहीं मिली,

कई कुर्बानियों से ये खिली।

शहीदों का ये एहसान है,

हमारा उन पर अभिमान है।

Martyr's Day Quotes in Hindi

4. जो देश के लिए कुर्बान हुए,

वो हर दिल की पहचान हुए।

उनकी गाथा अमर रहेगी,

भारत की शान बढ़ेगी।

5. मिट्टी में मिलकर भी महकते हैं,

शहीद हमेशा दिल में बसते हैं।

उनकी कुर्बानी अनमोल है,

उनसे ही देश मजबूत है।

6. न झुके, न रुके, न डरे कभी,

देश के लिए सब कुछ कर गए सभी।

उनकी शहादत प्रेरणा बन गई,

हर दिल में एक ज्योति जल गई।

भगत सिंह बलिदान दिवस

7. सरहद पर जो खड़े रहे,

हर मुश्किल से लड़े रहे।

उनकी हिम्मत को सलाम है,

उनसे ही हमारा नाम है।

8. जो मिट गए वतन के लिए,

वो अमर हो गए हर दिल में।

उनकी यादों से रोशन है देश,

उनसे ही है हमारा वेश।

शहीद दिवस देशभक्ति कोट्स

9. शहीदों का खून रंग लाया,

आजादी का सूरज जगमगाया।

उनकी कुर्बानी अमर कहानी है,

भारत माँ की यही निशानी है।

10. वतन के लिए जिन्होंने जान गंवाई,

उनकी कुर्बानी कभी न भूल पाई।

हर सांस में उनका नाम रहेगा,

भारत उनका सदा सम्मान करेगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article