लाइफस्टाइल

Monsoon Street Foods: मानसून में नुक्कड़ से मंगा कर खाएं ये 5 स्ट्रीट फूड्स, बढ़ जाएगा बारिश का मजा

हम आपको मानसून के लिए कुछ स्ट्रीट फूड्स का नाम बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी गली नुक्कड़ की दुकान से मंगा कर खा सकते हैं। इन स्नैक्स की सबसे खास बात ये है कि इनके लिए आपको बहुत मोटी रकम खर्च करने की जरूरत भी नहीं है

Image

मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये स्ट्रीट फूड्स (Photo: Freepik)

Best Monsoon Street Foods: देशभर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है। चारों तरफ रुक-रुक कर बारिश की मधुर तान सुनाई दे रही है। बरसात के इस मौसम का मजा बढ़ाने के लिए बहुत से लोग चाय पकौड़े का रुख करते हैं। हालांकि इसके अलावा भी बहुत से स्नैक्स हैं जो आपके लिए मानसून का मजा कई गुना बढ़ा देंगे। यहां हम आपको मानसून के लिए कुछ स्ट्रीट फूड्स का नाम बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी गली नुक्कड़ की दुकान से मंगा कर खा सकते हैं। इन स्नैक्स की सबसे खास बात ये है कि इनके लिए आपको बहुत मोटी रकम खर्च करने की जरूरत भी नहीं है:

1. भुट्टा: सोचिए कि झमाझम बारिश हो रही हो और कहीं नुक्कड़ के कोने से कोयले पर भुट्टे के भुनने की खुशबू आ रही हो।

2. वड़ा पाव: मुंबई का यह मशहूर स्ट्रीट फूड बरसात के मौसम के लिए परफेक्ट है. गरमागर और मसालेदार वड़ा पाव मानसून के मौसम में एक अलग ही स्वाद देता है।

3. समोसा: समोसे हर किसी को पसंद होते हैं। सोचिए कि बारिश हो गरम अदरक वाली चाय हो और उसके साथ गरम सोमेसे हों तो फिर क्या ही बात होगी।

4. पाव भाजी: मानसून के मौसम में पाव भाजी भी हमारे स्वाद के जायके को बढ़ा सकती है। इसे आप अपने पास की किसी दुकान से ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं या फिर घर में भी बना सकते हैं।

5. बन मस्का: बरसात के मौसम में तवे पर गरम किया हुआ बन हो और उसपर लगा बटर, ये कॉम्बिनेशन अपने आप में किसी के भी मुंह में पानी लाने के लिए काफी है।

बरसात के मौसम को आप इन स्ट्रीट फूड्स से और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं। इन फूड्स की खास बात ये है कि ये आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article