लाइफस्टाइल

मेरी मां ने बताया 3 आसान घरेलू तरीका जो चेहरे को देता हैं सोने सा निखार, बेदाग और टैनिंग फ्री स्किन

Home Remedies For Glowing Skin: नैचुरल ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पाने की ख्वाहिश है तो आपको यहां दिए 3 जबरदस्त घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। इन्हें ट्राई करने में न ज्यादा पैसे खर्च होंगे और ना ही इनका कोई साइड इफेक्ट होता है। यहां देखें होम रेमिडी और पाएं खूबसूरत चेहरा।

Image

नैचुरल ग्लो के 3 घरेलू उपाय (Photo Source: insta/aneetpadda)

Home Remedies For Glowing Skin: खूबसूरत बेदाग और सोने सी चमकती स्किन भला किसे नहीं चाहिए। इसके लिए खासतौर से लड़कियां तो खूब मेहनत करती हैं। पार्लर में घंटों बैठकर ब्यूटी ट्रिटमेंट कराती है। कई बार पार्लर के कैमिकल वाले ट्रिटमेंट चेहरे पर ग्लो देने की बजाय दाग ही दे देते हैं। ऐसे में लड़कियों को मम्मी- दादी वाले घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। ये उपाय नैचुरल होते हैं और स्किन पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता। साथ ही इनके काफी प्यारा ग्लो आता है। अगर आपको घरेलू उपाय आजमाने हैं, तो यहां देखें तरीका-

बेसन, दूध और गुलाब जल का उबटन

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा से डेड स्किन हटाकर उसमें नई जान भरता है। जब इसमें दूध और गुलाबजल मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण त्वचा को कोमल, साफ और चमकदार बनाता है। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा निखरती है और उसमें सोने जैसा ग्लो आ सकता है।

हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई कर दाग-धब्बों को कम करते हैं। दही स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाता है। जब इन दोनों को मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाए, तो यह चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से रंगत में निखार आता है।

टमाटर का रस

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक नैचुरल टैन रिमूवर है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से हुई टैनिंग को धीरे-धीरे कम करता है। टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा ताजगी से भर जाती है और पोर्स भी टाइट होते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल त्वचा को दमकदार और साफ बनाता है। आप इसे लगातार 3-4 हफ्ते ट्राई करें और रिजल्ट देंखें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article