लाइफस्टाइल

Benefits of Massage: सूजन कम करने के लिए लें मसाज थेरेपी, जोड़ों के दर्द से भी मिलेगा आराम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:53 PM IST

Benefits of Massage: बढ़ती उम्र में जोड़ों का दर्द और सूजन की समस्या आम होती है। इसे दूर करने के लिए आप मसाज का सहारा ले सकते हैं, इससे मांसपेशियों को रिलेक्स करने में भी मदद मिलती है।

Image

Benefits of Massage in Hindi

KEY HIGHLIGHTS
  • सूजन को दूर करने के लिए करें मायोफेशियल रिलीज मसाज
  • स्‍वीडिश मसाज से तेजी से दूर होता है दर्द
  • डीप टिशू मसाज भी होती है फायदेमंद

Benefits of Massage: बढ़ती उम्र में अक्सर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही अर्थराइटिस की समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो इस समस्या के कई तरह के उपचार किए जा सकते हैं, लेकिन मसाज थेरेपी इस सूजन और दर्द को दूर करने का एक सरल और अच्छा उपाय है। प्राचीन काल से ही दर्द और सूजन को कम करने के लिए मसाज का सहारा लिया जा रहा है। इससे मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने में भी मदद मिलती है। मसाज करने से नींद भी अच्छी आती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सूजन और दर्द को दूर करने के लिए किए जाने वाली कुछ मसाजों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

मायोफेशियल रिलीज

यह एक ऐसा ट्रीटमेंट स्टाइल है, जिसमें शरीर के कुछ चुनिंदा हिस्सों पर अधिक दबाव के साथ मसाज की जाती है। एवरीडे हेल्‍थ के अनुसार इस स्‍टाइल को हफ्ते में दो बार किया जा सकता है। मायोफेशियल रिलीज के जरिए जोड़ों का दर्द और सूजन को बहुत जल्दी दूर करने में मदद मिलती है। इसमें स्‍पेसिफिक ज्‍वाइंट्स पर प्रेशर डाला जाता है, जो मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने का काम करता है।

स्‍वीडिश मसाज

दर्द और सूजन को दूर करने के लिए स्‍वीडिश मसाज सबसे प्रसिद्ध मसाज टेक्‍नीक है। इस मसाज से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इस मसाज की खासियत ये है कि इसमें कुछ खास लोशन और ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इस मसाज को एक बार कराने से ही आपको राहत महसूस होने लगेगी।

डीपू टिशू मसाज

यह तो सभी जानते हैं कि दर्द और जकड़न कम करने व दूर करने के लिए मसाज अच्छा ऑप्शन है। इसमें भी यदि डीप टिशू मसाज का सहारा लिया जाए, तो यह अधिक फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह मसाज पूरे प्रेशर के साथ की जाती है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे दर्द से काफी राहत मिलती है। हालांकि, डीप टिशू मसाज को लंबे समय तक करने से नुकसान भी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article