लाइफस्टाइल

Benefits of Flaxseeds Water: बाल-मुंह पर अलसी का पानी लगाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे, आप भी कर लें ट्राई

Benefits of Flaxseeds water (अलसी पानी के फायदे): अलसी के बीज का पानी पीने के साथ साथ बालों तो चेहरे पर लगाने के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। देखें आखिर अलसी पानी आपकी ब्यूटी के लिए क्यों चमत्कारी साबित हो सकता है। देखें अलसी पानी या फ्लैक्ससीड वॉटर फायदे क्या हैं।

Image

Benefits of Flaxseeds Water for Face And Hair (Photo Credit - IStock)

Benefits of Flaxseeds water (अलसी पानी के फायदे): अलसी, जिसे फ्लैक्ससीड्स के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए भी एक वरदान साबित हो सकती है? अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने, मुंहासों को कम करने और झुर्रियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में यहां देखें अलसी पानी के चेहरे और बालों के लिए क्या फायदे हैं -

मुंहासे और ब्लैकहेड्स होते हैं कम

अलसी पानी चेहरे पर लगाने से किसी भी प्रकार के कील-मुंहासे तो ब्लैकहेड्स आदि कम हो सकते हैं। अलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसको लगाने से सारे पोर्स क्लीन हो जाते हैं, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

एंटी एजिंग वाले गुण

अलसी के पानी में एंटी एजिंग वाले गुण भी होते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और बाकि तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और टाइट बनाएं रखते हैं। वहीं इसके इस्तेमाल से झुर्रियां भी कम होती हैं। अलसी का पानी चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन काफी जवां रहेगी तो आप फ्रेश भी फील करेंगे।

सूजन होगी कम

पफीनेस या किसी प्रकार की सूजन को कम करने के लिए भी अलसी का पानी फायदेमंद हो सकता है। इससे खुजली, रेडनेस आदि भी दूर हो सकती है।

डेड सेल्स की छुट्टी

अलसी वॉटर लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। इसको आप एक नेचुरल एक्सफॉलिएटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।

हेयरफॉल होगा कम

चेहरे के साथ साथ अलसी का पानी बालों में लगाना भी रामबाण होता है। इसको लगाने से बालों को पोषण मिलता है, क्योंकि विटामिन बी, ई तो ओमेगा 3 होता है। वहीं इसको लगाने से बाल झड़ना भी कम होते हैं, तो हेयर्स शाइनी और घने रहते हैं।

अलसी एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है जो त्वचा तो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करके आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बालों को घना सिल्की बना सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article