लाइफस्टाइल

चेहरे के लिए वरदान है बेसन, लगाने से दूर होते हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 13, 2025, 07:25 AM IST

बेसन का इस्तेमाल अमुमन हर घर की रसोई में किया जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल खाने की चीजों में होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि बेसन स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बेसन स्किन के लिए कितना फायदेमंद है।

Image

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे (Image: istock)

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने और निखरी त्वचा पाने के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। दादी-नानी अपनी स्किन केयर रूटीन में बेसन का इस्तेाल खूब किया करती थीं। बेसन चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है। चेहरे पर बेसन लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और निखरी त्वचा मिलती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर बेसन लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

त्वचा को करे साफ

बेसन एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है। यह चेहरे से धूल, गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने में मदद करता है, जिससे रोमछिद्र साफ हो जाते हैं।

रंगत निखारे

बेसन में मौजूद गुण त्वचा की रंगत को हल्का करने और उसमें चमक लाने में मदद करते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल टैनिंग को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।

मुंहासों को करे कम

बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। यह अतिरिक्त तेल को भी नियंत्रित करता है, जो मुंहासों का एक बड़ा कारण है।

एक्सट्रा ऑयल करे कम

तैलीय त्वचा के लिए बेसन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और चेहरे को चिपचिपा होने से बचाता है।

अनचाहे बालों को हटाए

बेसन का नियमित इस्तेमाल, खासकर हल्दी और पानी के साथ मिलाकर, चेहरे के महीन और अनचाहे बालों को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकता है।

स्क्रबर

बेसन के छोटे-छोटे कण एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करते हैं। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और चिकना बनाते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article