लाइफस्टाइल

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है अलसी, इस तरह इस्तेमाल कर दिवाली पर दें करीना-कटरीना को टक्कर

अलसी के बीज ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीज चेहरे और बालों के लिए भी फायदेमंद है। अलसी चेहरे पर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

Image

benefits of alsi for skin

अलसी के बीज ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीज चेहरे और बालों के लिए भी फायदेमंद है। अलसी चेहरे पर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। अलसी के बीज स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। अलसी के बीज के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से रिंकल्स की समस्या से भी निजात मिलता है।

झुर्रियां करे कम

अलसी के बीज में प्रोटीन, हेल्दी फैट और पॉलीफेनोल्स होता है जो स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। ये कोलेजन को बूस्ट कर एजिंग के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा ये स्किन की झुर्रियों को कम करता है। इसके साथ ही ये स्किन टोन को लाइट करता है।

पिगमेंटेशन दूर करे

अलसी के बीज पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक है। इसे आप स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं। अलसी के बीज के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होती है। ये चेहरे के पोर्स को खोलता है जिससे पिंपल और एक्ने जैसी समस्या नहीं होती है। ये चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे चेहरे की रंगत साफ होती है।

कैसे करें अलसी के बीज का इस्तेमाल

अलसी के बीज को चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इन बीजों को पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। थोड़ी देर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article