Lohri Traditional Dishes: लोहड़ी की शाम का हर कोई इंतजार कर रहा है। वैसे तो ये पंजाबी लोगों का खास त्योहार है लेकिन अब ज्यादातर लोग इस दिन के लिए उत्साहित रहते हैं। लोहड़ी के दिन नाच और गाने के साथ साथ पारंपरिक डिशेस का भी आनंद उठाया जाता है, जो इस त्योहार का मजा दोगुना करने का काम करते हैं। इस मौके पर शाम के वक्त सभी लोग तरह-तरह के व्यंजनों और स्नैक्स का सेवन करते हैं। लेकिन हर बार अगर मेहमानों के सामने एक ही जैसी डिशेज को सर्व किया जाए तो खुद को अजीब महसूस होता है। ऐसे में आप इस दिन हेल्दी और डिफरेंट स्नैक्स को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैंं, जिसको खाकर आपके घर आए मेहमान भी आपकी तारीफ करने से नहीं थकेंगे।
लोहड़ी के लिए डिशेज-
गजक-
गजक को लोग सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। यह पंजाब की ट्रेडिशनल रेसिपी है तो इस पंजाबी त्योहार पर गजक न हो, तो मजा फीका-फीका सा लगेगा। आपको यह आसानी से बाजार में मिल जाएगा। लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार गजक को अपने घर में काफी आसानी से बना सकते हैं। यह सेहत के लिए भी बढ़िया मानी जाती है।
गाजर का हलवा-
इस लोहड़ी आप गाजर का टेस्टी हलवा बनाकर अपनों और मेहमानों को खुश कर सकते हैं। इन दिनों गाजर बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। यह टेस्टी रेसिपी आपके त्योहार के मजे को दोगुना कर देगी।
गुड़-मूंगफली की चिक्की-
लोहड़ी सेलिब्रेशन में कुछ मीठा खाने की बात हो तो मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की से बेहतर क्या ऑप्शन हो सकता है। ये स्वादिस्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। साथ ही यह बेहतर पाचन में मददगार मानी जाती है।
पंजाबी स्टाइल साग और मक्के की रोटी-
पंजाबियों के त्योहार में सरसों का और मक्के दी रोटी ना हो, ये भला कैसे मुमकिन है। लोहड़ी पर ट्रेडिशनल डिशेज में सरसों का साग बनाकर अपने दोस्तों और परिवार को खिला सकते हैं। यह आपके जश्न को दोगुना मजेदार बना देगा। सरसों का साग और मक्के की रोटी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फॉलेट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। तो लोहड़ी पर इसका जरूर मजा लें।
इसके अलावा आप चाहें तो कुछ स्पाइसी फूड को भी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। इसके लिेए सूजी चीज टोस्ट बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसकी रेसिपी जितनी टेस्टी होती है। इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है।
