हेल्थ

Malta Benefits: सर्दियों में खूब खाएं पहाड़ी माल्टा, सेहत को होंगे ये 4 लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 09:22 PM IST

Malta Benefits: पहाड़ी माल्टा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। देखने में यह संतरा और मौसमी की तरह होता है। इसमें विटामिन सी की अधिकता होती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह कई तरह की समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं माल्टा खाने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

Image

माल्टा खाने से सेहत को होने वाले लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • वजन को कम करे माल्टा
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है माल्टा
  • माल्टा का सेवन करने से पाचन होगा दुरुस्त

Malta Benefits: संतरे की तरह दिखने वाला माल्टा स्वाद में काफी जबरदस्त होता है। यह काफी रसीला होता है, जो आपका माइंड को रिफ्रेश कर सकता है। पहाड़ों पर इसका उत्पादन अधिक होता है। माल्टा कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खासतौर पर इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, फास्फोरस, फैट फ्री कैलोरी की अधिकता होती है, जिसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं माल्टा खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

माल्टा खाने के फायदे - Malta Benefits

माल्टा खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इसके कई लाभ हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ विशेष लाभ के बारे में-

इम्यूनिटी करे बूस्ट

माल्टा का सेवन करने से आपके शरीर को लगभग 70 फीसदी विटामिन सी प्राप्त होता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह यह शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। नियमित रूप से 1 गिलास माल्टा का जूस पीने से आपकी इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

माल्टा का सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। इसमें करीब 3 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त कर सकता है। इसके साथ ही यह कब्ज, अपच और आंत की समस्याओं को दूर कर सकता है। नियमित रूप से माल्टा का सेवन करने से आप ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर कर सकता है।

वजन करे कम

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए माल्टा का सेवन करें। यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, जो न सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। बल्कि इसके सेवन से वजन भी कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, माल्टा में मौजूद फाइबर की वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में माल्टा को शामिल करें। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो सूजन को कम करने के साथ-साथ कैंसर, डायबिटीज, गठिया, डिप्रेशन जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article