Barkha Bisht and Indraneil Sengupta Love Story: टीवी और फिल्मी जगत में अच्छा नाम कमाने वाले बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) और इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil sengupta) इन दिनों खूब सुर्खियों में है। एक्टिंग नहीं बल्कि आज कल सेनगुप्ता परिवार के आपसी मतभेदों ने मीडिया का दरवाज़ा खटखटाया है। दरअसल पति इंद्रनील से 2 साल तक अलग रहने के बाद, बीते दिनों बरखा सेनगुप्ता ने तलाक की (Barkha sen divorce) खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दोनों ने 13 साल के खुशहाल शादीशुदा जीवन को तलाक लेकर अंत करने का बड़ा फैसला लिया है, और इसी फैसले की खबर ने चारों तरफ खूब आग पकड़ ली है।

Barkha bisht - Indraneil Sengupta
बरखा और इंद्रनील की 11 साल की बहुत प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम मीरा है। 13 साल तक प्यार और तरकार भरी शादी को दोनों ही बरखा और इंद्रनील ने बड़े दिल से सींचा था, हालांकि रिश्तों में दरारा आने के बाद तलाक का फैसला दोनों के लिए ही काफी कठिन रहा है। डिवोर्स और सेपरेशन (Barkha Bisht separation) से पहले बरखा और इंद्रनील ने एक दूसरे को कुछ अर्से तक डेट किया था और फिर शादी के बंधन में बंधे थे। टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स के रूप में मशहूर बरखा-इंद्रनील की जोड़ी रोमांस के मामले में खूब आगे थी। यहां देखें कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात और रोमांटिक लव स्टोरी की शुरुआत -
पहली मुलाकात
टीवी और ओटीटी पर बेहतरीन काम करने वाली अभिनेत्री बरखा बिष्ट और एक्टर पति इंद्रनील सेनगुप्ता की पहली मुलाकात उनकी प्रेमकहानी की तरह ही बहुत फिल्मी अंदाज में हुई थी। बरखा और इंद्रनील ने पहली बार साल 2006 में एक दूसरे को 'दो नाम: एक राधा एक श्याम' सीरियल के सेट पर देखा था। और तभी से दोनों की आंखें टकराई और कपल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

Barkha bisht love story
एसे हुई प्यार की शुरुआत
बरखा और नील दोनों ही बहुत अलग तरह का स्वभाव और व्यक्तित्व रखते हैं। हालांकि वो अक्सर कहते हैं न कि, अपोजिट्स अट्रैक्ट बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेन के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सेट पर रोज़ाना मिलने के बाद दोनों ने एक दूसरे को और अच्छे से जाना। और इसी जान पहचान के बीच दोनों कब एक दूजे के इश्क में फना हो गए पता ही नहीं चला। अच्छे अर्से तक एक दूसरे को समझने, जानने के बाद दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया था।
रोमांटिक अंदाज में हुआ प्रपोजल
बरखा और इंद्रनील के प्यार की शुरुआत जितने फिल्मी अंदाज में हुई थी, कुछ उसी तरह उनके रिश्ते का आगाज भी बेहद प्यारे अंदाज में ही हुआ था। एक साल तक शो में मुख्य भूमिका निभाकर बरखा से प्यार और नजदीकियां बढ़ने के बाद इंद्रनील ने अपनी लेडी लव को उनके जन्मदिन के दिन बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। और दोनों ने प्रपोजल के बाद लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साथ फेरे लिए।

Barkha indraneil sengupta divorce
प्यारा परिवार
साल 2008 में शादी करने के तीन साल बाद बरखा और इंद्रनील के घर नन्ही गुड़िया मीरा सेनगुप्ता का जन्म हुआ था। अक्सर बरखा और इंद्रनील दोनों ही परिवार के साथ बड़ी कैंडिड फोटोज शेयर किया करते थे। 13 साल की शादी के बंधन से जुदा होने का फैसला लेने से पहले दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इकरार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे।
