लाइफस्टाइल

नींबू के आसपास भी ना लगाएं ये पौधे, ना बढ़ेगा पौधा और ना ही मिलेगा फल

Bad Companion Plants for Lemon Tree: गार्डनिंग एक्सपर्ट्स और बागवानी के विशेशज्ञों की साफ सलाह है कि नींबू की अच्छी ग्रोथ के लिए भूलकर भी आसपास कुछ खास तरह के पौधे ना लगाएं।

Image

नींबू के दुश्मन हैं ये पौधे

Lemon Tree Care Tips: नींबू के फायदों को देखते हुए बहुत से लोग अपने घर पर ही इसका पौधा लगाते हैं। किचन गार्डन में नींबू का पौधा लगाते समय बहुत से लोग जाने-अनजाने में आसपास ऐसे पौधे या सब्जियां लगा देते हैं जो नींबू की ग्रोथ को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने साफ बताया है कि कौन से पौधे नींबू के पास नहीं लगाने चाहिए। आइए जानते हैं इन पौधों के नाम और आखिर क्यों इन्हें लगाने से बचने की सलाह दी जाती है:

नींबू के साथ क्या नहीं उगाना चाहिए

1. सौंफ

नींबू के साथ सौंफ का पौधा लगाने से बचने में ही भलाई है। दरअसल सौंफ का पौधा मिट्टी में ऐसे रसायनिक यौगिक छोड़ता है जो नींबू की ग्रोथ को रोकता है।

2. पुदीना

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नींबू के साथ पुदीना भी नहीं लगाना चाहिए। इसके पीछे तर्क ये है कि पुदीना तेजी से फैलता है और नींबू की जड़ों से पोषक तत्व और पानी छीन लेता है।

3. ब्रेसिका परिवार के पौधे

विशेषज्ञों का मानें तो पत्तागोभी, सरसों, आदि जैसे ब्रेसिका परिवार के पौधे हानिकारक कीड़ों को आकर्षित करते हैं और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह सीधे तौर पर नींबू के पौधे के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

4. जड़ वाली सब्जियां

नींबू के पौधे के साथ आलू, गाजर, मूली, चुकंदर आदि जैसी जड़ वाली सब्जियों को ना लगाने की सलाह दी जाती है। दरअसल इन्हें खोदते समय नींबू की उथली जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

5. कंटीले पौधे

विशेषज्ञों का सलाह है कि बैर , बबूल, नागफनी, बोगनविलिया जैसे कंटीले पौधे भी नींबू के साथ ना लगाएं। दरअसल इन पौधों के कांटों के कारण नींबू का पौधा खराब हो सकता है।

नींबू के पेड़ में ज्यादा फल पाने के लिए क्या करें?

नींबू के पौधे को धूप की बहुत जरूरत होती हैं। पौधे को ऐसी जगह पर लगाए, जहां उसे रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे धूप मिले। कम धूप मिलने से फल लगने की प्रक्रिया प्रभावित होती हैं।

नींबू के पेड़ में कौन सी खाद डालनी चाहिए?

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नींबू के पौधे में अच्छी ग्रोथ और फलों के लिए वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद), गोबर की पुरानी खाद, नीम खली, और बोन मील का मिश्रण सबसे अच्छा होता है। हर 3 महीने में एक बार, एप्सम सॉल्ट के साथ मिलकर यह मिश्रण पौधे को भरपूर पोषण देता है, जिससे फल और फूल ज्यादा आते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article