Yellow Shades Styling Tips: इस मौसम में पहनें येलो शेड्स, जानें कैसे करें स्टाइल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 07:08 PM IST

Yellow Shades Styling Tips: गर्मियों में भी सुंदर और स्टाइलिश दिख सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खिलने वाले कलर चुने जाएं। इसके लिए येलो कलर बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन गर्मियों में येलो कलर को कैसे स्टाइल करें ये भी ध्यान रखना जरूरी है।

Yellow Shades Styling Tips: इस मौसम में पहनें येलो शेड्स, जानें कैसे करें स्टाइल

Yellow Shades Styling Tips: आज के दौर में सभी सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं और इसके लिए डेली लाइफ में नए- नए तरीके भी अपनाते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि पहनावे से भी सुंदरता को चार चांद लगाया जा सकता है। जी हां कपड़े में कौन सा कलर चूज करना है ये भी एक कलाकारी वाला काम है। बता दें कि येलो कलर के कई शेड्स इन दिनों फैशन ट्रेंड में छाए हुए हैं। अगर आपने भी पनी आलमारी में येलो कलर की कोई ड़्रेस रखी है, तो उसे बाहर निकालिए और इस तरीके से पहनकर छा जाइए।

कई प्रकार के येलो शेड्स 
येलो शेड की सबसे खास बात ये है कि चाहे इंडियन वेयर हो या वेस्टर्न वेयर, एक्सेसरीज हों या फुटवेयर हर जगह यह कलर शानदार नजर आता है।  येलो शेड्स के कई टाइप होते हैं, जो हैं लेमन येलो, टरमरिक येलो, मस्टर्ड येलो, मेरीगोल्ड येलो, कॉर्न येलो, सनफ्लॉवर येलो, पाइनएपल येलो। इनमें से कोई भी शेड निकालकर कैरी करें।  इन सभी शेड्स के आउटफिट बेहद खूबसूरत लगते हैं।

ये भी ट्राई करें
अगर आप डीप येलो पहनना चाहते हैं तो, इसे रात के वक्त पहनने से इसका लुक अच्छा दिखाई देता है। आप रात की किसी पार्टी में येलो पर सीक्वेंस वर्क साड़ी पहनकर अपने जलवे बिखेर सकते हैं।  पार्टी हो या  नॉर्मल डे, ये कलर हर जगह पहना जा सकता है। आप कहीं साथ ही अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो इस कलर के सूट ट्राई कर तारीफें बटोर सकती हैं।

ऑफिस वुमेन के लिए येलो शेड्स
वहीं यदि आप ऑफिस वुमन हैं और साड़ी या सूट नहीं पहनना चाहतीतो येलो शेड की शर्ट या टॉप पहन कर ऑफिस जा सकती हैं। इसके साथ ब्लैक जींस या ट्राउजर कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ अगर दूसरा रंग का कॉम्बिनेशन ट्राई करना चाहती हैं, तो ग्रे कलर, व्हाइट, ब्लैक, डार्क ग्रीन और रॉयल ब्लू ट्राई किया जा सकता है।

End of Article