नाखून आपको धोखा खाने से कैसे बचा सकते हैं, जल्‍दी से जान लें ये राज की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 09:56 PM IST

What your nail shape says about personality: क‍िसी को समझने के ल‍िए उसके नाखूनों पर गौर करें। इस तरह आप क‍िसी की भी पर्सनैल‍िटी को गहराई से समझ सकते हैं।

नाखून आपको धोखा खाने से कैसे बचा सकते हैं, जल्‍दी से जान लें ये राज की बात

How to know personality traits through nails: नाखून यदि खूबसूरत हो, तो हाथों की खूबसूरती दुगनी बढ़ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है, नाखून हमारे हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व के बारे में भी कई राज खोलते हैं। नाखून के कुछ आकार ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा लग जाता है। जानते हैं क‍ि नेल्‍स कैसे पर्सनैल‍िटी के राज खोलते हैं। 

1. चौकोर अंडाकार आकार का नाखून
चौकोर अंडाकार नाखून वाले व्यक्ति बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। वह प्रयोग करने से ह‍िचकते हैं। 

2. नुकीले नाखून वाले व्यक्ति
नुकीले नाखून वाले व्यक्ति बहुत ही अनोखे और रचनात्मक व्यक्तित्व के होते हैं। 

3.  आगे से पैने आकार के नाखून वाले व्यक्ति
इस आकार वाले व्यक्ति बहुत ही साहसी व्यक्तित्व के हेते है। उन्हें किसी भी चुनौती को स्वीकार करना बेहद पसंद होता है।

4. बादाम आकार के नाखून
इस आकार के नाखून वाले व्यक्ति की कल्पना बहुत व्यापक होती है। वह लोगों के प्रति बहुत ही ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही क्रोधित स्वभाव के होते है। जब चीजें उनके अनुकूल नहीं होती है, तो वह बहुत ही जल्द उग्र हो जाते हैं।

5. राउंड आकार वाले नाखून
राउंड नाखून वाले व्यक्ति जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते है। ऐसे नाखून वाले व्यक्ति खुले विचार के होते है। वह स्वतंत्र रहना पसंद करते है। ऐसे नाखून वाले व्यक्ति बहुत जल्द किसी चीजों को सीखने की कोशिश करते हैं।

6. सी शेप्ड कर्विंग डाउन के नाखून
ऐसे आकार वाले नाखून मेहनती व्यक्ति होने का संकेत देता है। ऐसे नाखून वाले व्यक्ति को चुनौतियों से लड़ने की आदत होती है। यह किसी काम को बहुत ध्यान पूर्वक करते है। ऐसे नाखून वाले व्यक्ति बहुत ही निडर स्वभाव के होते है।

7. चौकोर आकार वाले नाखून
चौड़े या चौकोर आकार वाले नाखून व्यक्ति के गंभीर स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग कम जिद्दी होते है।

8. तलवार की धार जैसे नाखून
ऐसे नाखून जिस व्यक्ति का होता है, वह बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

End of Article