Tips For Applying Kajal: आंखों में काजल लगाते समय फैल जाता है, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 06:05 AM IST

Tips To Avoid Spreading Kajal In Eyes: आंखों में काजल पूरे चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है। काजल लगाने से पूरा चेहरा खिल उठता है। कई बार काजल लगाते समय पूरे चेहरे पर फैल जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं।

Tips For Applying Kajal: आंखों में काजल लगाते समय फैल जाता है, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
Photo Credit: Instagram

Easy Tips For Applying Kajal: आंखों में काजल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। काजल लगाने से सिर्फ आंखों में चमक नहीं आती है, बल्कि पूरा चेहरा खिल उठता है। कुछ लोग हर दिन काजल आंखों पर लगाएं रखते हैं। वह एक दिन भी अगर काजल न लगाएं तो चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। काजल सिर्फ आंखों की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती हैं बल्कि आंखों के लिए फायदेमंद भी होती है। काजल लगाना भी एक कला है। कई लोगों से काजल लगाते समय काजल फैल जाता है और फिर इसे आसानी से छूटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह पूरे चेहरे के लुक को खराब कर देती हैं। फैला हुआ काजल सुंदरता में दाग लगा देती हैं, लेकिन इस समस्या से निपटारा पाने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं। इस टिप्स की मदद से आंखों में काजल को फैलने से रोका जा सकता है।

काजल लगाने से पहले साफ कर लें आंखे

आंखों में काजल लगाने से पहले आंखों को और चेहरे को अच्छे से साफ करें। आंखों खासतौर से साफ करें ताकि आंखों में कोई गंदगी न गई हो। उसके बाद ही आंखों में काजल का इस्तेमाल करें।

आसपास लगा लें पाउडर

आंखों में जब भी काजल लगा रहे हैं तो थोड़ा आसपास पाउडर लगा लें, ताकि अगर काजल फैले तो उसे आसानी से ब्रश व स्पंज से साफ किया जा सके और काजल पूरे चेहरे पर न फैल सकें।

वाटरप्रूफ काजल लगाएं

अगर आप काजल लगाने का शौक रखती हैं तो हमेशा वाटरप्रूफ काजल ही आंखों पर लगाएं। वाटरप्रूफ काजल फैलता नहीं है और लंबे समय तक टिका रहता है। वरना गर्मी और बरसात के चलते आम काजल कुछ देर में ही फैलने लगता है। इसके साथ ही काजल लगाने के लिए हमेशा शार्प पेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे काजल आंखों के बाहर नहीं आता और जल्दी नहीं फैलता। 

हल्के हाथ से लगाए काजल

आप जब काजल आंखों में लगाएं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि काजल हमेशा हल्के हाथों से ही लगाएं। इसके साथ ही शुरुआत और आखिर में हल्का काजल लगाएं और बीच के हिस्से में काजल को गहरा लगाएं और शुरुआत और लास्ट में हल्की लेयर लगाएं। इससे काजल किनारों से फैलने से भी बचा रहेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article