Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपचार, जल्द मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2023, 01:45 PM IST

Stretch Marks Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अलग-अलग तरीके के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी इससे पूरी तरीके से छुटकारा नहीं मिलता है। ‌अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या घरेलू उपाय इसे हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं?

Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपचार, जल्द मिलेगी राहत

Stretch Marks Home Remedies: गर्भावस्था के बाद ज्यादातर महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान होती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी यह सफेद धारियां हटने का नाम नहीं लेती हैं। महिलाएं ही नहीं बल्कि कई बार पुरुषों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान मोटापा बढ़ने या स्किन खींचने की वजह से जांघों और पेट पर यह दाग पड़ जाते हैं, जो बाघ की धारियों जैसे दिखाई देते हैं। जी हां कुछ चीजों को रोजाना इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क को दूर भगाया जा सकता है। 

स्ट्रेच मार्क्स को दूर भगाने वाले असरदार घरेलू उपाय

Also Read: Low Carbs Diet: वजन घटाने के लिए लेते हैं लो-कार्ब डाइट , पहले जान लें ये कुछ अहम फैक्टस

नारियल तेल 

नारियल तेल के अनगिनत फायदे होते हैं। त्वचा से लेकर बालों तक की हर समस्या से निजात पाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।‌ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स सहित पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से किसी भी दाग या घाव को ठीक किया जा सकता है। 

एलोवेरा से मिलेगी राहत

एलोवेरा जेल का उपयोग करने से किसी भी मार्को हटाया जा सकता है। इसके लिए आप भावित हिस्से पर जेल की मदद से 1 या 2 मिनट मसाज करें और इसके बाद इससे 20 से 30 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें।‌

आलू से उपचार

माना जाता है कि आलू की मदद से किसी भी दाग को हल्का किया जा सकता है। आलू को ग्राइंड करके या कद्दूकस करके उसका का रस निकालें और दाग वाले जगह पर लगा कर थोड़ी देर मालिश करें और इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए। ‌ अगर आप रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपके स्ट्रेच मार्क हल्के होने लगेंगे। 

Also Read: COVID पर लापरवाही पड़ेगी भारी! बोले WHO चीफ- कोरोना से हर 44 सेकंड में जा रही एक जान

नींबू और खीरे का उपयोग

स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए खीरे और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यह जांचा परखा घरेलू नुस्खा है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए मददगार होता है। इन दोनों का रस बराबर मात्रा में निकाल कर अच्छे से मिला लें और प्रभावित हिस्सों पर लगाने से इसका कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article