Skin Whitening Face Pack: गेंहू के आटे से बनाएं फेस पैक, आपके चेहरे की सुंदरता में आ जाएगा निखार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2021, 05:45 PM IST

Skin Whitening Wheat Face Pack: यदि आप भी अपनी स्किन को चमकाना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आटे से बने इस फेस पैक का इस्ते माल करके अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। यहां देखिए आसानी से फेस पैक बनाने की विधि।

Skin Whitening Face Pack: गेंहू के आटे से बनाएं फेस पैक, आपके चेहरे की सुंदरता में आ जाएगा निखार

गेंहु का आटा त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पुराने जमानें में हमारी दादी-नानी भी स्किन को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करती थी। यह घरेलु नुस्खा प्राचीन काल से चला आ रहा है और उस समय इसी का ही प्रयोग करके चेहरे की सुंदरता बढ़ाते थे। गेंहु विटामिन-ई से भरपूर होता है।

यदि आप इसका फेस पैक बनाना चाहती है तो इसके आटे को चोकर सहित लें। क्योंकि चोकर में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन-ई होता है। इसलिए आटे को चोकर सहित ही लें। इस फेस पैक की खास बात यह है कि आप इसे घर पर ही बहुत आसानी से बना सकते हैं। यह आपकी स्किन को सभी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा। यहां जानिए गेंहु के आटे से फेस पैक बनाने की आसान विधि।

सामग्री

  • गेंहू का आटा- 1 चम्मच
  • दही-1 चम्मच
  • हल्दी- 2 चुटकी
  • सरसो का तेल-1/2 चम्मच

लगाने का तरीका
सभी मिश्रण का एक-साथ पेस्ट बना लें। आप इसे प्रतिदिन फेसवॉश करने के बाद इसे फेस पर लगाएं और 2-3 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे 20 मिनट के तक लगा रहने दें और उसके बाद इसे मसाज करते करते चेहरे से धीरे-धीरे हटाएं। इसके बाद आप अपने चेहरे पर सिरम या लोशन लगा लें इससे आपकी स्किन सोफ्ट और स्मूथ हो जाएगी। इसे लगाने के बाद आपकी स्किन का कलर भी एकदम साफ हो जाएगा।
 

End of Article