Skin Care Routine: रात में सोने से पहले चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें, वापस लौट आएगा निखार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 08:11 AM IST

Face Skin Care Tips: शरीर के साथ-साथ चेहरे की देखभाल भी बेहद जरूरी है। रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर घरेलू चीजों का जरूर इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे में खोई रौनक को लौटाने में जरूर मदद करेगा।

 Skin Care Routine: रात में सोने से पहले चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें, वापस लौट आएगा निखार
Photo Credit: Twitter

Skin Care Routine Tips: गर्मी हो या सर्दी चेहरे का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऑफिस, कॉलेज या घर पर घंटों तक काम करने की वजह से हम अपने स्किन केयर रूटीन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसी वजह से हमारे चेहरे में कई दाग, धब्बे व कई तरह की प्रॉब्लम आने लगती है। इसलिए पूरे दिन भर के बाद रात में सोने से पहले अपने लिए समय जरूर निकालें। रात भर के उपाय हमेशा फायदेमंद होते हैं। बस आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपकी स्किन के लिए कौन सी चीज सबसे बेहतर काम करती है। रात में कुछ चीजों को स्किन पर लगाने से उसकी खोई हुई चमक वापस आ सकती है।

रात का समय सबसे बेहतर होता है क्योंकि तब तक हम हर काम से फुरसत पा लेते हैं। ऐसे में आप सोने से पहले ही अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में वर्जिन ओलिव ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और अपने चेहरे पर इससे एक-दो मिनट तक मसाज करें। आप इसे बिना किसी क्रीम में मिलाए सीधे भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

नारियल का तेल
अपनी डेली नाइट क्रीम में कुछ बूंदे नारियल का तेल मिलाएं। इससे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे उंगलियों से मसाज करें और अगली सुबह चेहरे को धो लें। त्वचा के लिए नारियल का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यह त्वचा में ठंडक पहुंचाता है।

सोने से पहले लगाएं खीरा
खीरा आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। खीरे के रस से त्वचा पर ठंडा असर होता है। यह स्किन में जलन की समस्या को दूर करता है और चेहरे में आई सूजन को भी दूर करता है। रात में खीरा लगाकर सोने से आपका चेहरा चमक उठेगा।

हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह मुंहासे को ठीक करता है।

हल्दी वाले दूध को आप सोते वक्त एक गिलास पी भी लें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चेहरे पर भी इसका प्रयोग करें। प्रयोग करने के लिए एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए एक कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें और फिर इसे टोनर की तरह लगाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article