55 की उम्र में भी 'धक-धक गर्ल' माधुरी यंग एक्ट्रेस को देती हैं मात, जानिए उनकी स्किन केयर रूटीन के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 10:51 PM IST

Madhuri Dixit Beauty Secret: 55 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित की कमाल की ग्लोइंग स्किन है। अपनी स्किन केयर के लिए वे प्राकृतिक घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वे स्किन केयर के लिए डांस जरूर करती हैं।

55 की उम्र में भी 'धक-धक गर्ल' माधुरी यंग एक्ट्रेस को देती हैं मात, जानिए उनकी स्किन केयर रूटीन के बारे में
Photo Credit: Instagram

Skin Care Routine Of Madhuri Dixit: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज भी अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं। उनकी उम्र सिर्फ एक नंबर है। 55 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी खूबसूरती से यंग एक्ट्रेस को भी मात दे दी है। उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। माधुरी दीक्षित अपनी अदाएं और खूबसूरती से हमेशा अपने फैंस को प्रभावित करती है। उनकी ग्लोइंग स्किन का हर कोई कायल है। हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है, तो आइए जानते हैं माधुरी दीक्षित अपनी ग्लोइंग और निखरती त्वचा के लिए क्या स्किन केयर रूटीन अपनाती हैं...

ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं डांस
शायद यह हम सब जानते हैं कि माधुरी दीक्षित अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। माधुरी दीक्षित डांसिंग को अपनी सुंदरता का राज मानती हैं। स्किन को फिट व ग्लोइंग बनाने के लिए माधुरी दीक्षित अपने स्किन केयर रूटीन में डांस जरूर शामिल करती हैं। इसके लिए वे एरोबिक के साथ-साथ कथक की प्रैक्टिस रोजाना करती हैं।

चेहर पर लगाती हैं शहद
अपनी दमकती त्वचा के लिए माधुरी दीक्षित ज्यादा से ज्यादा घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। बाहर की केमिकल युक्त प्रोडक्ट पर वह कम विश्वास करती हैं। त्वचा को हाइड्रेट बनाने के लिए वे शहद का इस्तेमाल करती हैं। शहद उनकी स्किन की नमी को बनाएं रखता है।

एलोवेरा का फेस पैक
इसके अलावा फेस पैक बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल फेस के लिए काफी फायदेमंद है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच दूध, शहद, में एलोवेरा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 20 से 25 मिनट तक लगाएं रखें। फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो त्वचा को नरिश करने में मदद करते हैं।

बेसन का फेस पैक है कमाल का
इसके अलावा माधुरी दीक्षित अपने त्वचा को चमकदार रखने के लिए बेसन का भी फेस पैक इस्तेमाल करती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन के साथ शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को कुछ समय तक लगाएं रखें और बाद में पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article