Apricot Oil: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जितनी अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही चर्चा उनके बालों की भी होती है। दरअसल, कंगना के काले घने-घुंघराले बाल लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि कंगना के खूबसूरत काले बालों का राज क्या है, तो चलिए हम आपको बता देते हैं। दरअसल, कंगना अपने बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए चूली के तेल का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, चूली के तेल के बहुत फायदे होते हैं। इससे बाल मजबूत बनने के साथ-साथ शाइनी और मुलायम भी होते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं चूली के तेल के फायदों के बारे में-
कंगना रनौत के खूबसूरत बालों का राज है चूली का तेल
स्कैल्प को मिलता है पोषण
चूली के तेल में प्रोटीन, घुलनशील शुगर, फाइबर, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही ये तेल गंधहीन भी होता है, जिससे बालों को लगाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। चूली के तेल में मौजूद विटामिन के स्कैल्प को पोषण देकर बालों को झड़ने से रोकता है। इससे बालों के रोमछिद्र मजबूत होते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा
जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, उनके लिए भी चूली का तेल बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मौजूद विटामिन ए डैंड्रफ को दूर करने में कारगर होता है। यदि हर बार बाल धोने से पहले चूली के तेल से स्कैल्प की मसाज की जाए, तो इससे डैंड्रफ बहुत जल्दी दूर होता है।
लंबे बालों के लिए
जिन लड़कियों को लंबे बाल पसंद होते हैं, उनके लिए ये तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। चूली के तेल में लिनोलिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखता है, साथ ही बालों को बढ़ने में भी मदद करता है। ऐसे में आप नियमित रूप से चूली के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं, लाभ मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

