Fashion Tips: क्‍यों हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है ब्लैक, जानें इसकी 5 वजहें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2021, 09:57 AM IST

ब्लैक का फैशन कभी खत्म नहीं होता है। आप ब्लैक कलर पार्टी या फिर किसी भी शादी में कैरी कर सकती हैं।

Fashion Tips: क्‍यों हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है ब्लैक, जानें इसकी 5 वजहें

कुछ कलर ऐसे होते हैं जो हमेशा लड़कियों के आउटफिट का वार्डरोब का हिस्सा बने रहते हैं। जब हमें कुछ समझ नहीं आता कि क्या पहने तो हम उन्हें ही ऑप्शन के तौर पर कहीं भी पहन लेते हैं। उन्हीं में से एक ब्लैक है, जो सदाबाहर ट्रेंड में रहता है। इसे पहनने के बाद आप स्लिम फिट और क्लासी नजर आती हैं। इसी कारण लड़किया का ब्लैक कलर फेवरेट है, जो हमेशा ट्रेंडिंग मे रहता है।

इससे अलग भी कई ऐसी वजह है जिनके कारण ब्लैक हमेशा फैशन ट्रेंड में बना रहता है। ब्लैक के सामने बाकी कलर फीके पड़ जाते हैं। यदि आप ब्लैक को किसी और कलर से मैच करके कैरी करती हैं तो आप और भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आयेंगी। यहां हम आपको बताएंगे की ब्लैक हमेशा ट्रेंडिंग फैशन में क्यों बना रहता हैं।

सदाबाहर है ब्लैक का फैशन
ब्लैक कलर के आउटफिट आप सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में पहन सकती हैं। यह कलर सदाबाहर है, जिसे आप कभी भी पहन सकती हैं। जबकि कुछ ऐसे रंग हैं, जो गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाते हैं। लेकिन ब्लैक को हमेशा पसंद किया जाता है। सर्दियों के मौसम में भी आप ब्लैक कलर पहन सकती हैं। ब्लैक कलर कैरी करने के बाद आप काफी स्टाइलिश और क्लासी नजर आयेंगी।

लुक को बनाएं बेहतरीन
यदि आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें। तो ऐसे में आप ब्लैक पहन सकती हैं, इसे कैरी करने के बाद आपकी पर्सनैलिटी भी अलग ही नजर आयेगी। इस रंग की खास बात यह है कि इसे हर उम्र के लोग कैरी कर सकते हैं। यदि आप बॉल्ड या हॉट दिखना चाहती हैं तो ब्लैक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

बेस्ट ऑप्शन है ब्लैक
यदि आप किसी मीटिंग या डेट पर जाने की तैयारी कर रहा हैं, तो ऐसे में आपको ब्लैक ट्राई करना चाहिए। यह कैजुअल से लेकर ऑफिशियल लुक तक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ब्लैक आउटफिट के साथ नॉर्मल मेकअप करने से आप स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आएंगी।

किसी भी कलर के साथ करें मैचिंग
ब्लैक कलर को आप किसी भी कलर के साथ मैच कर सकती हैं। आप डेनिम जींस के साथ ब्लैक टॉप पहन सकती हैं और साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज, या फिर टैंक टॉप और ब्लैक स्कर्ट। ब्लैक के साथ मैच करके आप एक अलग ही लुक में दिखेंगी।

एसेसरीज भी कर सकते हैं मैच
आउटफिट से अलग आप ब्लैक को एसेसरीज में भी मैच कर सकती हैं। वॉच, हैंडबैग या फिर ज्वैलरी हर किसी में आपको शानदार कलेक्शन आसानी से मिल जाते हैं। इसे आप किसी के साथ भी मैच कर सकती हैं। पार्टी वियर हो या ट्रेडिशनल आप अने लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

End of Article