Pink Color for Men: पिंक कलर लड़कों को भी करता है सूट, इस कलर को ऐसे करें मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 11:59 PM IST

Pink Color for Men: पिंक कलर की बात करें तो हमेशा लड़कियों की चीजें और कपड़े याद आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिंक कलर लड़कों के ऊपर भी उतना ही फबता है। पिंक कलर की खास बात है कि उसे किसी भी तरह से स्टाइल किया जा सकता है।

Pink Color for Men: पिंक कलर लड़कों को भी करता है सूट, इस कलर को ऐसे करें मैच

Pink Color for Men: रंगों की बात आते ही चहल पहल से भरा बाजार सामने आ जाता है और चारों तरफ अलग अलग रंगों के वस्त्र पहने लोग घूमते नजर आते हैं। रंगों की अपनी एक अलग भाषा और असर होता है, जो हमारे जीवन और पर्सनेलिटी को काफी प्रभावित करते हैं। भारत में आमतौर लोगों का और खासतौर पर पुरुषों का स्किन टोन गेहुंआ रंग का होता है। भारत में पुरुषों की पहली पसंद ब्लेक, वाइट, ग्रीन, नेवी ब्लू, मीडियम लाइट ग्रीन, ब्राउन, डार्क रेड, और खाकी रंग के कपड़े रहे हैं।

भारत में आप पिंक यलो और महरून कलर की बात करें तो उसे हमेशा से लड़कियों का रंग माना जाता रहा है। फिर उनके जन्म से लेकर शादी और हर समारोह में ज्यादा तर महिलाओं को इन कलर्स में ही देखा जाता रहा है। यहां तक कि उनके कमरों की दीवारों पर भी यह पिंक कलर आसानी से मिल जाता है। लेकिन आज के दौर में यह पिंक कलर अलग अलग रूप व मिक्सप में लड़कों की पसंद भी बनने लगे हैं। और लड़कियों की तरह लड़के भी पिंक कलर की शर्ट, पेंट, कुर्ता, ब्लेज़र व कोर्ट पेंट पहनने लगे हैं। 

पिंक कलर निखार सकता है पर्सनेलिटी

आपने अक्सर यह नोटिस किया होगा कि कुछ खास रंग के कपड़े पहनने के बाद वह बहुत अच्छे लगते है, वहीं कुछ रंग के कपड़े पहनने पर हमारी पर्सनेलिटी डाउन नजर आती है। फिर चाहे वह व्यक्ति सांवला हो या गोरा, औरत हो या पुरूष, बच्चे हो या जवान या हो बुजुर्ग सभी पर रंगों का असर देखने को मिलता है । आज हम आपको बताएंगे कि पिंक कलर के साथ किस कलर के कपड़ों की मैचिंग पहनकर आप अपनी पर्सनेलिटी को निखार सकते हैं । और किसी भी पार्टी या समारोह में अपने आसपास के लोगों को और खासकर लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं।

पिंक कलर को इन रंगों संग मैच करके पहने

थ्री पीस सूट
पिंक थ्री पीस सूट की जोकि आजकल ट्रेंडिंग में है। लाइट स्लिम फिट सूट की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आप चाहे तो इसके साथ जैकेट भी लगा सकते है जोकि एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

डार्क पिंक शर्ट और व्हाइट पेंट
आपको बता दें कि डार्क शर्ट और व्हाइट पेंट मेन्स को एक कंप्लीट लुक देता है और ज्यादातर बॉयज इसे पहनना पसंद करते है।

End of Article