N95 mask how to wear : कोरोना से बचने के ल‍िए अगर लगा रहे हैं N95 मास्क, तो जानें पहनने का सही तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2020, 04:59 PM IST

N95 Mask kaise karein prayog : कोरोना से बचने के ल‍िए एन95 मास्क खूब ब‍िक रहा है। ये मास्क हमें प्रदूषण से भी बचाता है। जानें इसे कैसे पहनें और क्‍या सावधान‍ियां बरतें।

N95 mask how to wear : कोरोना से बचने के ल‍िए अगर लगा रहे हैं N95 मास्क, तो जानें पहनने का सही तरीका
Photo Credit: Shutterstock

कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। वायरस से बचने के ल‍िए मास्‍क पहनने की सलाह दी जा रही है और ऐसे में एन95 मास्‍क की बिक्री काफी हो रही है। अगर आप एन95 मास्‍क लेना चाहते हैं तो कुछ बातों पर गौर करना जरूरी है।  

Corona Cases in India, बढ़ रहा है कोरोना
अब तक पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख तक पहुंच गई है वहीं मरने वालों की तादाद भी 5 लाख 74 हजार के पार है। इस महामारी से बचने के ल‍िए मास्क पहनना जरूरी है।  
वैसे तो बाजार में कई मास्क उप्लब्द हैं लेकिन एन95 मास्क इसमें काफी प्रभावी माना जा रहा है। यह मास्क हमें कोरोना के साथ-साथ प्रदूषण से भी बचाता है। एक हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोरोना का वायरस हवा में भी जिंदा रह सकता है तो इस वजह से भी हमें अच्छी क्‍वालिटी का मास्क पहनना चाहिए।

N95 Mask how to use, एन95 मास्क को ठीक तरह कैसे पहनें 

  1. पहला कदम सही N95 मास्क का चयन करना है। दो मास्क हैं एक 'R' और दूसरा 'P' इसमें आपको P मास्क का चुनाव करना है क्योंकि यह ज्यादा कारगर और अच्छा है।
  2. मास्क खरीदने से पहले, आकार का ध्यान रखें। मास्क को नाक से नहीं फिसलना चाहिए। हमेशा मेडिकल या ऑनलाइन स्टोर से मास्क खरीदें।
  3. यदि आपको कीई पुरानी बीमारी या हृदय संबंधी रोग है तो कृपया अपने डॉक्टर का सुझाव लें और फिर खरीदारी करें। N95 मास्क पहनने से बीमार व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल हो सकती है।
  4. पुरुषों को हमेशा अपनी दाढ़ी ट्रिम या पूरी तरह से शेव करनी चाहिए ताकि मास्क आपको ठीक से फिट हो सके।
  5. मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। सबसे पहले मास्क को नाक पर लगाएं और फिर स्ट्रिंग को कानों की तरफ खींचें।
  6. याद रखें N95 मास्क बच्चों के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। उनके लिए किसी अन्य विकल्प की तलाश करें।
  7. मास्क को हटाते समय, पट्टा खींचें और मास्क को हटा दें। सामने से मास्क न छुएं। इसमें कीटाणु या वायरस हो सकते हैं।
  8. अगर आप मास्क पहन कर किसी डॉक्टर को दिखाने गए हैं तो आने के बाद उस मास्क को फेंक दें। अगर नहीं गए हैं तो इस मास्क को तबतक इस्तेमाल कर सकते हैं जब तक क‍ि यह ढीला न हो जाए।

कोरोनावायरस से दुनिया भर में लोग संक्रमित हैं अकेले भारत में मामले 8 लाख के पार पहुंच गए हैं। यदि आवश्यक हो तो ही बाहर जाने का सुझाव दिया जाता है अन्यथा घर में रहें सुरक्षित रहें।
 

End of Article