Motivational Quotes by Abdul Kalam: आदतें बदलें तो भविष्य बदलेगा, पढ़ें अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 07:49 PM IST

Motivational Quotes by Abdul Kalam: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक अब्दुल कलाम युवाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने हर कदम पर देश के युवाओं को जागरूक करने और नए तरीके से सोचने के लिए हमेशा प्रेरित किया।

Motivational Quotes by Abdul Kalam: आदतें बदलें तो भविष्य बदलेगा, पढ़ें अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार

Motivational Quotes by Abdul Kalam:  भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक अब्दुल कलाम का जीवन प्ररेणा का भंडार है। डॉ कलाम युवाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने हर कदम पर देश के युवाओं को जागरूक करने और नये तरीके से सोचने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनकी बातों को फॉलो करने से स्टूडेंट्स सफलता के असली मायनों को समझ सकेंगे और उन्हें मेहनत करने की ताकत मिलेगी। डॉ. कलाम ने कहा है कि लाइफस्टाइल और आदतों में छोटा-सा भी बदलाव आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। यह हो सकता है कि आप कितने घंटे पढ़ते हैं, जब आप जागते हैं या जब आप सोने जाते हैं, जो किताबें आप पढ़ते हैं, यह कुछ भी हो सकता है। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगा।

डॉ. कलाम के मोट‍िवेशनल क्‍वोट्स 

1. आपकी आदतें निर्धारित करती हैं भविष्य

सफल लोग अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करते रहते हैं। इन्हीं छोटे बदलावों से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। रोज अपने लाइफस्टाइल में मौजूद एक बुरी आदत को बदलने की कोशिश करें। सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठने से शुरुआत कर सकते हैं। कई दिनों की कोशिश के बाद आप जरूर जल्दी उठने और सोने में कामयाब हो जाएंगे।

2. किताबें पढ़ना बहुत जरूरी

किताबें न सिर्फ ज्ञान का भंडार होती है बल्कि जीवन में सही दिशा प्राप्त करने में मार्गदर्शक का भी काम करती हैं। सालभर में 6 किताबें पढ़ने का लक्ष्य रखें। धीरे-धीरे किताबों की संख्या और वैरायटी बढ़ाते जाएं। किताबें पढ़ने से आपको दुनियाभर की चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी और आप समझ पाएंगे कि आपको आगे चलकर क्या करना है।

3. बुरी आदतों की लिस्ट बनाएं

जैसे आप किसी दिन का बेस्रबी से इंतजार करते समय कैलेंडर में दिन काटते हैं, वैसे ही अपनी बुरी आदतों की एक लिस्ट बनाएं और उन्हें काटते जाएं। साइंस के अनुसार, किसी भी प्रयास को 28 दिनों तक करने के बाद सफलता जरूर मिलती है। ऐसे ही अपनी एक बुरी आदत को दूर करने के लिए समय लगाएं और उन्हें अपने जीवन से हटा दें।

4. रोजाना कसरत और करें

दिमागी फिटनेस के साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहद जरूरी है। कसरत को खाना खाने की तरह ही रोज की लाइफस्टाइल का​ हिस्सा बनाएं। एक स्वस्थ शरीर ही आपको भविष्य की रणनीति तैयार करने की उर्जा देगा।

5. अच्छे लोगों के बीच रहें

कहते हैं संगत का असर होता है। इसलिए अच्छे लोगों के बीच रहें। पॉजिटिव सोच वाले लोगों के बीच रहने से दिमाग में स्पष्ट विचार आते हैं। साथ ही आपको अपने प्लान्स पर चर्चा करने के लिए अच्छे दोस्त भी मिल जाते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article