Road Trips to take during Monsoon: बारिश के मौसम में नहाना और मौज मस्ती करना तरह-तरह के पकवान बना कर खाना हर किसी को पसंद है। बारिश के खुशनुमा मौसम में हर किसी का दिल झूम उठता है। हर कोई इस मौसम का लुफ्त उठाना चाहता है। वहीं इस मौसम में कुछ लोगों को खाने-पीने मौज मस्ती के अलावा घूमने का भी बड़ा शौक होता है। बारिश के मौसम में घूमने का भी अपना एक अलग मजा है। मानसूनी एक ऐसा मौसम है जो घूमने के लिए परफेक्ट है। न इस मौसम में सर्दियों की तरह ज्यादा ठंड लगती है न गर्मियों की तरह उमस। इस मौसम में बाहर घूमने का अपना अलग ही मजा है। प्राकृतिक की सुंदरता का अनुभव करने के लिए मानसून का समय सबसे अच्छा है। मानसून के महीने में हरी भरी हरियाली व ताजगी आपको सुखद महसूस करवाएगी। अगर आप बारिश के मौसम में अपने शहर से कहीं बाहर रोड ट्रिप का प्लान कर रही हैं तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जो आपके लिए एकदम परफेक्ट ट्रिप बन सकती है।
दिल्ली से कर सकते हैं हिमाचल और उत्तराखंड का प्लान
बारिश में यूं तो पहाड़ों में जाना थोड़ा रिस्की होता है क्योंकि इस मौसम में लैंडस्लाइड होने का डर बना रहता है, लेकिन अगर आपको रास्तों का अंदाजा है और संभल कर जाएं तो इस जगह से परफेक्ट कोई और जगह हो ही नहीं सकती। बारिश के मौसम में पहाड़ों की हरियाली ताजगी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप दिल्ली निवासी हैं और हिमाचल, उत्तराखंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो बारिश के मौसम में हिमाचल और उत्तराखंड दोनों ही एक बेहतरीन जगह है। प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए इस जगह आप मात्र 5 से 6 घंटे के सफर में पहुंच जाएंगे। दिल्ली से उत्तराखंड 360 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं हिमाचल 350 किलोमीटर पर है। हिमाचल में शिमला जैसी जगह का आनंद ले सकते हैं। जबकि उत्तराखंड में दिल्ली से जाते वक्त भीमताल, मुक्तेश्वर व रामगढ़ जैसी जगह का आनंद ले सकते हैं।
मुंबई से गोवा व लोनावाला
वहीं मुंबई के निवासी है तो आपके लिए गोवा का सफर सबसे बेहतरीन होने वाला है। मुंबई से गोवा का सफर 586 किलोमीटर है। इसका सफर 11 घंटे का है। यह एक बेहतरीन जगह है। यहां विदेशों से भी लोग आते हैं। गोवा के खूबसूरत नजारे आपका दिल जीत लेंगे। इसके अलावा मुंबई से लोनावाला भी एक बेहतरीन जगह है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती आप को दीवाना बना सकती हैं। मुंबई से इसका सफर काफी कम है। मात्र 2 से 3 घंटे में आप बाई रोड पहुंच सकते हैं।
मनाली टू लेह
अगर आप मनाली के निवासी हैं तो आप लेह जा सकते हैं। लेह एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट जगह है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ आपका दिल जीत सकते हैं। यह दृश्य काफी शानदार दिखता है। मनाली से लेह 470 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन इसका सफर थोड़ा मुश्किल है तो उसे जाने में समय ज्यादा लग सकता है।

