Love Horoscope Weekly: 03 अप्रैल से 09 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, एकादश सूर्य प्रेम में देगा आकर्षण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 07:33 PM IST

Love Horoscope Weekly 03rd April to 09 April 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 03 अप्रैल से 09 अप्रैल तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Love Horoscope Weekly: 03 अप्रैल से 09 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, एकादश सूर्य  प्रेम में देगा आकर्षण

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शुक्र कुम्भ राशि में है वहीं गुरु भी है।सूर्य अभी मीन राशि में है।

love horoscope weekly 03 April to 09 April
1. मेष-  शुक्र एकादश व चन्द्रमा द्वादश है। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। मंगल व शुक्र शारीरिक आकर्षण देता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

2. वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।दशम भाव में गोचर रत शुक्र व एकादश सूर्य प्रेम में आकर्षण देगा ।सोमवार से चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेगा।बुध व शुक्र गीत व संगीत देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत सीनरी गिफ़्ट करें।

3. मिथुन- चन्द्रमा इसी राशि से दशम है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है।शुक्रवार को सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।                                  

4. कर्क- शुक्र इस राशि से अष्टम हैं।शुक्र व मंगल शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें।प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें। 

5. सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र गुरु के साथ कुम्भ व शनि  मकर में हैं।शुक्र व बुध अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं।असत्य मत बोलें। चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

6. कन्या- शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में यात्रा का सुख प्राप्त कराएंगे। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।इस वीक लव लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र पँचम है।सूर्य चन्द्रमा के साथ खष्ठम है।प्रेम की पराकाष्ठा है मंगल का चतुर्थ गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

8. वृश्चिक- सप्ताह के द्वितीय दिन से चन्द्रमा मेष का शुभ है।प्रेम से भाग्य खिलेगा।चतुर्थ शुक्र शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।प्रेम में क्रोध मत करें।

9. धनु- शुक्र इस राशि से तृतीय रहकर नव जीवन का उत्कर्ष देगा।चन्द्रमा व मंगल बुधवार को दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमड रिंग दें।शुक्र व गुरु के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

10. मकर- शुक्र द्वितीय व सूर्य मीन राशि में है। शुक्र व मंगल ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है।गुरुवार व शनिवार को यात्रा हो सकती है।

11.कुंभ-  शुक्र व गुरु इसी राशि में व शनि द्वादश  गोचर रत है।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत उपहार दें।सोमवार से बुधवार मेष का चन्द्रमा शुभ हैं।

12. मीन- गुरु व शुक्र द्वादश तथा सूर्य इस राशि में है। खूबसूरत पेंटिंग  प्रेमी को दें। शुक्र व इस राशि का चन्द्रमा का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा।प्रेमी को गोल्डन ज्वेलरी गिफ्ट करें।

End of Article