Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जी के 10 अनमोल विचार, जो हर इंसान के लिए हैं प्रेरणादायक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2021, 06:28 AM IST

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Quotes: आज पूरे भारत में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर चलिए लाल बहादुर शास्त्री जी के कुछ अनमोल विचारों पर नजर डालते हैं।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जी के 10 अनमोल विचार, जो हर इंसान के लिए हैं प्रेरणादायक 

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में आज के दिन वर्ष 1904 में लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था। उन्होंने मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव और रामदुलारी के घर जन्म लिया था जो एक कायस्थ परिवार से नाता रखते थे। लाल बहादुर शास्त्री जी के पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे, बाद में वह एक लिपिक यानी क्लर्क की नौकरी किया करते थे। जब लाल बहादुर शास्त्री जी के पिता शिक्षक थे तब उन्हें लोग मुंशी जी कहकर पुकारा करते थे। घर में सबसे छोटा होने के कारण लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम नन्हे रखा गया था। सब उन्हें इसी नाम से पुकारा करते थे। बचपन से लोगों को लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार प्रेरणा देते थे। आज भी लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2021 के अवसर पर यहां पढ़ें उनके प्रेरणादायक विचार। 

1. आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है, पूरे देश को मजबूत होना होगा। 

2. जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है, हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।

3. हमारे देश में आर्थिक मुद्दे उठाने बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्ही मुद्दों की वजह से हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ सकते हैं।

4. मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार ये है कि समाज को एकजुट रखा जाए, ताकि वो विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके।

5. हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास के लिए विशवास करते हैं।

6. जो शासन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रक्रिया करते हैं। अंतत: जनता ही मुखिया होती है।

7. लोगों को सच्चा लोकतंत्र और स्वराज कभी भी हिंसा और असत्य से प्राप्त नहीं हो सकता।

8. देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

9. जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है, हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है। 

10. आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी है, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्‍मन गरीबी और बेराजगारी से लड़ सके। 

हर एक इंसान को लाल बहादुर शास्त्री जी के इन विचारों को अवश्य अपनाना चाहिए। 

End of Article