Holi Party Decor Tips: होली पर मचाना हो धमाल तो ऐसे करें पार्टी प्लान, जानें शानदार टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 05:39 PM IST

Holi Party Decoration Tips: होली के मौके पर परिचित, दोस्त और रिश्तेदार घर पर आते हैं। होली के दिन आप घर से लेकर बाहर, हॉल, गार्डन या टैरिस को भी बड़े ही आसान तरीके से सजा सकती हैं। इससे होली की पार्टी का माहौल और भी खूबसूरत लगेगा।

Holi Party Decor Tips: होली पर मचाना हो धमाल तो ऐसे करें पार्टी प्लान, जानें शानदार टिप्स

Party Decoration Tips for Holi : भारतीय तीज-त्योहारों में लोगों के बीच खूब उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। साज-सजावट और पकवान ही तो भारतीय त्योहारों की पहचान है। फिलहाल इस वक्त होली की धूम मची हुई है। होली आने में अब बस कुछ ही समय बचा हुआ है और सभी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय परंपरा में कई त्योहार होते हैं और सबकी सजावट भी अलग होती है। लेकिन जब बात हो होली की तो रंगों के त्योहार में काफी कलरफुल पार्टी डेकोरेशन होना चाहिए। क्योंकि होली में पार्टी और रंग ये दोनों ही चीजें खास होती है। इस खबर में हम जानेंगे कि होली के दिन कैसे घर या गार्डन को हम पार्टी के लिए डेकोरेट करें, जिसमें की समय भी कम लगे और जो किफायती भी हो।

स्नैक्स का रखें ध्यान

स्नैक्स को ऐसे करें सर्व- किसी भी पार्टी या त्योहार में खाने-पीने की चीजें तो होली ही है। पार्टी में हल्के-फुल्के स्नैक्स या स्टार्टर भी होते हैं। इन्हें या तो स्टॉल में रखा जाता है या किसी टेबल में। लेकिन होली के मौके पर स्नैक्स जैसे मिठाई, ठंडाई, नमकीन, मठरी और गुझिया जैसी चीजों को आप एक ठेला (रेहड़ी) में सर्व कर सकते हैं। ये थोड़ा अलग और आकर्षक लगेगा। आप एक ठेला को रंग-बिरंगे कागज, चकरी और फूलों से सजावट कीजिए और फिर इसमें सारे स्नैक्स रख दीजिए।

कलरफुल डेकोरेशन

होली रंगों का त्योहार है और इसकी सजावट भी खूब कलरफुर होली चाहिए। आप घर या बाहर जिस जगह भी होली खेल रहे हैं वहां रंग-बिंरगे गुब्बारे और रिबन लगाएं। कागज या कपड़े के रिबन और फूलों से भी आप सजावट कर सकते हैं।

डांस


होली में डांस ना हो तो अधूरा सा लगता है। डांस, मौज मस्ती और हुड़दंग में ही तो होली का असली मजा है। आप पहले से ही गानों की प्लेलिस्ट में अपने पसंदीदा होली सॉन्ग को एड कर लें। क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि डांस के वक्त अगर सही गाना न बजे तो मजा किरकिरा हो जाता है।

अंताक्षरी और ट्रूथ एंड डेयर

होली खेलने, डांस करने और खाने-पीने के बाद थोड़ा रिलैक्स करने के लिए आप सभी गार्डन, हॉल या छत पर कुछ समय आराम कर सकते हैं। इस दौरान कुछ गेम्स का आनंद लिया जा सकता है। आप ट्रूथ-डेयर, अंताक्षरी, पासिंग पास जैसे गेम्स के साथ इसे आकर्षक बना सकते हैं। गेम्स खेलने की जगह पर आप पहले से ही कलरफुल तकिये या कुशन रख सकते है। रंगीन रिबन और गुब्बारे सजा सकते हैं।

सेल्फी पॉइंट


आजकल किसी भी खास मौके पर फोटो लेने का क्रेज है। इसके लिए आप पहले से एक सेल्फी पॉइंट तैयार कर सकते हैं जोकि होली स्पेशन हो। आप एक कार्डबोर्ड की मदद से सेल्फी पॉइंट तैयार कर सकते हैं। इसमें कलर पेपर, रिबन जैसी चीजों का इस्तेमाल कर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

वैसे तो लोगों ने होली की पहले से ही कई तैयारियां कर ली है। लेकिन आप ध्यान रखें कि कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए आप घर, गार्डन, हॉल या भी टैरिस पर ही होली खेलें। साथ ही बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ और हुड़दंग मचाने वाली जगहों पर जाने से बचें। लेकिन होली मनाने के लिए जगह चाहे तो भी पार्टी के लिए डेकोरेशन तो जरूरी है।

End of Article