Happy Teacher's Day Quotes 2022, Wishes Images: इन शायरियों से दें टीचर्स डे की शुभकामनाएं, भेजें खास फोटोज व बधाई संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 09:25 AM IST

Happy Teacher's Day 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: भारत में हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आप इस प्रकार बधाई संदेश और तस्वीरें भेज सकते हैं।

Happy Teacher's Day Quotes 2022, Wishes Images: इन शायरियों से दें टीचर्स डे की शुभकामनाएं, भेजें खास फोटोज व बधाई संदेश

Happy Teacher's Day 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: हमारे देश में शिक्षक को भगवान की तरह मानते हैं, क्योंकि एक टीचर ही लोगों को सही रास्ते पर चलना सिखाता है। हर साल शिक्षकों के सम्मान में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मतिथि पर हर साल देश में टीचर्स डे मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन छात्र अपने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए कई तरह के समारोह का आयोजन भी करते हैं। 

सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपने शिक्षक और अन्य परिजनों को शुभकामनाएं देने के लिए शायरी और स्टेटस का इस्तेमाल भी करते हैं। अगर आप भी टीचर्स डे पर मजेदार शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आपको यहां एक से एक मजेदार कोट्स, शायरी, कविताएं, मैसेज, वॉलपेपर, स्टेट्स मिल जाएगा, जिसके जरिए आप सभी को टीचर्स डे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। जो लोगो अपने शिक्षकों और गुरुओं से नहीं मिल पाते हैं उन्हें फोन करके, मैसेज करके भी शुभकामनाएं देते हैं। तो आप भी इस टीचर्स अंदाज में करें सेलिब्रेट और इन मैसेज, शायरी, कोट्स, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए सबको टीचर्स डे की शुभकामनाएं भेजें।  

जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।


गुरू बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरू ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।


शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञान का मिटाया अंधकार,
गुरू ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।


माता-पिता की मूरत है गुरू,
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरू।

भगवान ने दी जिंदगी,
माँ-बाप ने दिया प्यार,
पर सीखने और पढ़ाई के लिए ए गुरु हम है तेरे शुक्रगुजार।

माता देती है जीवन पिता देते हैं सुरक्षा
पर शिक्षक सिखाता है जीना; जीवन एक सच्चा

कितनी मेहनत से पढ़ाते हैं हमारे उस्ताद
हम को हर इल्म सिखाते हैं हमारे उस्ताद
तोड़ देते हैं जहालत के अंधेरों का तिलिस्म
इल्म की शमआ जलाते हैं हमारे उस्ताद


तुमने सिखाया ऊंगली पकड़ कर चलना ,
तुमने सिखाया कैसे गिरने के बाद संभालना ,
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे हैं इस मुकाम पे।

मां-बाप और उस्ताद सब हैं खुदा की रहमत
है रोक-टोक उन की हक में तुम्हारे नेमत

जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!


आपने बनाया है मुझे इस योग्य,
की प्राप्त कर सकूँ मैं अपने लक्ष्य,
दिया है आपने मुझे हर समय इतना सहारा,
जब भी लगा मुझे की अब मैं हारू।


रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,
ऐसे गुरूओं को में प्रणाम करता हूँ,
जमीन से आसमान तक पहुँचाने का रखते है जो हुनर,
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूँ।


बिना गुरू नहीं होता जीवन साकार,
सर पर होता जब गुरू का हाथ,
तभी बनता जीवन का सही आकार,
गुरू ही है सफल जीवन का आधार।


अदब तालीम का जौहर है जेवर है जवानी का
वही शागिर्द हैं जो खिदमत-ए-उस्ताद करते हैं

शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञान का मिटाया अंधकार,
गुरू ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।



 
जल जाता है वो दिए की तरह,
कई जीवन रोशन कर जाता है।
कुछ इसी तरह से हर गुरु,
अपना फर्ज निभाता है।




अज्ञान को मिटा कर,
ज्ञान का दीपक जलाया है।
गुरु कृपा से मैंने,
ये अनमोल शिक्षा पाया है।


सत्य का पाठ जो पढ़ाये,
वही सच्चा गुरू कहलाये,
जो ज्ञान से जीवन को आसान बनाये,
वही सच्चा गुरू कहलाये।


बिना गुरू नहीं होता जीवन साकार,
सर पर होता जब गुरू का हाथ,
तभी बनता जीवन का सही आकार,
गुरू ही है सफल जीवन का आधार।


अदब तालीम का जौहर है जेवर है जवानी का
वही शागिर्द हैं जो खिदमत-ए-उस्ताद करते हैं
 

End of Article