Happy Hindi Diwas Hindi Wishes, Images: हैप्पी हिंदी की हार्दिक शुभकामनाएं, इन तस्वीरों से भेजें बधाई संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 04:59 PM IST

Happy Hindi Diwas Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। साल 1949 में हिंदी को देश में सर्वोच्च भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है। आप हिंदी दिवस के मौके पर इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Hindi Diwas Hindi Wishes, Images: हैप्पी हिंदी की हार्दिक शुभकामनाएं, इन तस्वीरों से भेजें बधाई संदेश

Happy Hindi Diwas Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages:  विश्व हिन्दी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन, भारत में हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। देश और दुनिया में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। साल 1953 से देश में आधिकारिक से रूप से हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा। इस मौके पर जहां कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं।

वहीं, लोग फोन और मैसेज के जरिए शुभकानाएं भी भेजते हैं। तो इस हिन्दी दिवस को आप भी बनाएं यादगार और दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भेजें ये मजेदार मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर। 

हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं

हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर

अगर हिंदी भाषा का करना है उत्थान,
तो हिन्दी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को “विषय-मात्र”,
और हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।


एकता की जान है,
हिंदी भारत की शान हैं

हिंदी पूरे विश्व का हो गान,
हिंदी को बनाये भारत की शान

एक दिन ऐसा भी आएगा
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।


भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।

हिंदी ही तो भारत की एकता और अखंडता की पहचान है,
हिंदी भाषा तो मेरे देश की शान और जान है

दिल से तुम करना मातृभाषा का सम्मान,
फिर दुनिया देगी तुमको असीम सम्मान।
है हाथ में तुम्हारे देश की शान
अपनाओं हिंदी बनो महान


सस्कार से सजी-धजी है, सिर पर न्यारी बिदी है
इससे प्यारी नहीं है भाषा, सबसे प्यारी हिंदी है।

एक देश की एक भाषा हो, एक सरल पहचान हो
भुगत लिया बहुत अब तय कर लो,  हिंदी  का ये हिंदुस्तान हो।

बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा


सस्कृत की एक लाड़ली पुत्री है अपनी भाषा
बहनो को साथ लेकर चलती है अपनी भाषा
सुदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है, अपनी भाषा
तेजस्विनी है और अनूठी है ये अपनी भाषा
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं




हिन्दी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह ले जाना है
केवल इक दिन ही नहीं हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है



मातृभाषा पर तुम भी इतराओगे,
जिस दिन हिंदी की ताकत समझ जाओगे।

हिंदी में बसी है मेरी जिन्दगी,
उम्र भर करता रहूँगा इसकी बन्दिगी

कुछ हिंदी को प्यार करो, थोड़ा इसका सम्मान करो
दिवस भोर शुभ सांझ कहो, इस भाषा का कुछ मान करो
चाचा ताऊ माँ मौसा, मौसी मामी जी बुआ कहो
हिंदी पर अभिमान करो, हिंदी का ऊँचा नाम करो।
 



End of Article