Creeper Plants: ये क्रीपर प्लांट्स बढ़ाएंगे आपके घर की शोभा, ज्यादा देखभाल की भी नहीं है जरूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 07:53 PM IST

Creeper Plants: क्रीपर प्लांट घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही ऑक्सीजन भी छोड़ते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे क्रीपर प्लांट्स के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर में लगा सकते हैं

Creeper Plants: ये क्रीपर प्लांट्स बढ़ाएंगे आपके घर की शोभा, ज्यादा देखभाल की भी नहीं है जरूरत

Creeper Plants: क्रीपर प्लांट वो पौधे होते हैं, जो बेल के रूप में बढ़ते हैं। ये पौधे बोतल या गमले किसी भी तरह से बहुत आसानी से हो सकते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है। बस समय-समय पर पानी देने की आवश्यता होती है। इन्हें आप बालकनी, छत या या फिर सीढ़ियों पर लगाकर भी घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये प्लांट घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही ऑक्सीजन भी छोड़ते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे क्रीपर प्लांट्स के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर में लगा सकते हैं, जो आपके घर के वातावरण को ठंडा करने में भी कारगर होते हैं। चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

अपने गार्डन में लगाएं ये खूबसूरत क्रीपर प्लांट

बोगनविलिया प्लांट्स

बोगनविलिया का पौधा दिखने में एक खूबसूरत फूल वाला पौधा होता है। हालांकि, इसी शाखाएं कांटेदार होती हैं, लेकिन इसके रंग बिरंगे मैजेंटा, लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले-सफेद फूल घर की शोभा बढ़ाने में खास भूमिका निभाते हैं। इस पौधे को बढ़ने के लिए पर्याप्त धूप और सूखी मिट्टी की जरूरत होती है। इस प्लांट को वैसे तो ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन समय पर पानी देना जरूरी होता है। 

स्टार चमेली 

ये एक ऐसा प्लांट है, जिस पर सफेद रंग के फूल लगते हैं, जो दिखने में बेहद सुंदर दिखते हैं। स्टार चमेली को आप अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं। इसके फूल वसंत और गर्मी में खिलने लगते हैं, जो दिखने में काफी आकर्षक और घर की शोभा बढ़ाने वाले होते हैं। इस पौधे के विकास के लिए नियमित रूप से पानी और सूखी मिट्टी की जरूरत होती है। 

फ्लेम बेल 

ये एक ऐसा बेलनुमा पौधा है, जो बहुत जल्दी बढ़ता है। इस पौधे पर सर्दियों और वसंत ऋतु में लाल और नारंगी रंग के फूल लगते हैं। इस पौधे पर एक साथ नोक पर कई सारे फूलों के गुच्छे लगते हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप फ्लेम वाइन के पौधे को अपने घर पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए थोड़ी धूप और पानी की जरूरत होती है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article