Kajal and Surma: काजल या सुरमा, क्या हैं आंखों के लिए बेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 02:31 PM IST

Kajal and Surma: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आंखों का बड़ा योगदान रहता है। बड़ी और सुंदर आंखें अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं काजल और सुरमे का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल और सुरमे में से आंखों के लिए सबसे अच्छा किसे माना जाता है।

Kajal and Surma: काजल या सुरमा, क्या हैं आंखों के लिए बेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

Difference Between Kajal and Surma: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए किए जाने वाले मेकअप में आंखों का मेकअप बहुत अहम माना जाता है। आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए बाजार में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जैसे आईलाइनर, आईशैडो, काजल और सुरमा, लेकिन इन सबमें अहम है काजल और सुरमा। काजल को महिलाएं डेली यूज से लेकर खास मौकों तक, सब पर यूज करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं काजल की जगह सुरमे का इस्तेमाल करती है। हालांकि, ये दोनों ही आंखों की सुंदरता बढ़ाने में एकसमान होते हैं और आंखों के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुरमे और काजल दोनों में कुछ अंतर होता है। चलिए जानते हैं काजल और सुरमे के अंतर के बारे में और साथ ही ये भी कि इन दोनों में से क्या हैं आंखों के लिए ज्यादा फायदेमंद-

काजल और सुरमे में अंतर

अक्सर लोग काजल और सुरमे को एक ही तरह से यूज करते हैं और एक जैसा ही समझते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर होता है। जहां सुरमा भारतीय पारंपरिक कॉस्मेटिक है, जो अधिकांश पाउडर के रूप में होता है। ऐसा कहा जाता है कि सुरमे को बनाने के लिए कोहिनूर नामक पत्थर का इस्तेमाल किया जाता है, जो अरब सागर में स्थित होता है। वहीं, काजल सुरमा पाउडर से बनाया जाता है जो हल्का मॉइश्चराइज्ड पेस्ट के रूप में होता है। हालांकि, काजल को महिलाएं घर पर भी बना सकती हैं। 

काजल और सुरमे के प्रकार

अक्सर लोग सोचते हैं कि सुरमा सिर्फ काले रंग का ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सुरमा काला और सफेद दोनों रंगों का होता है। वहीं, बात करें काजल की तो बाजारों में कई तरह के काजल मिलते हैं, जैसे- पेसिंल काजल, लिक्विड काजल और पेस्ट वाला काजल। इसके अलावा आजकल रंगीन काजल भी चलन में हैं, जो आसानी से बाजारों में मिल जाते हैं। 

काजल या सुरमा, क्या हैं आंखों के लिए बेस्ट

वैसे तो काजल और सुरमा लगाने के अपने-अपने फायदे हैं और दोनों ही आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो सुरमा आंखों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, सुरमा को दवाई के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो रतौंधी, मोतियाबिंद, नाखूना, और आंखों से पानी आने की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों को भी ठीक करने में कारगर होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article