Beauty Tips: कील मुंहासों के दाग दूर करेगा महुआ के बीज का पेस्ट, चमत्कारी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 11:23 AM IST

How to use Mahua Seeds For Skin: महुआ को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक काफी फायदेमंद होता है। महुआ का बीज गर्मियों के मौसम में कील मुहांसों व दाग धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

Beauty Tips: कील मुंहासों के दाग दूर करेगा महुआ के बीज का पेस्ट, चमत्कारी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Benefits Of Mahua Seeds: गर्मियों में चेहरे को लेकर तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है। इसमें से एक सबसे बड़ी समस्या है कील व मुंहासे की। कील व मुंहासे दर्द देने के साथ-साथ त्वचा भी खराब कर देती है। कई बार ऐसा होता है कि कील और मुंहासे ठीक तो हो जाते हैं लेकिन उसके बाद चेहरे में कई तरह के दाग छोड़ जाते हैं। जिससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। इससे छुटकारा पाने में काफी समय लग जाता है। कुछ लोग बाजार में मौजूद कई तरह की केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे त्वचा में कई और समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से इन दाग धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए महुआ के बीजों सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसका कैसे करें इस्तेमाल..

 मुहांसों और धब्बों से दिलाता है छुटकारा

महुआ का बीज शरीर के लिए तो फायदेमंद है। इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। महुआ का बीज त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। महुआ के बीजों में रसायनिक मुक्त उत्पाद होता है जो त्वचा की देखभाल के रूप में काम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। यह चेहरे में हर तरह के मुहांसों और धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे में महुआ के बीजों का इस्तेमाल करने के लिए इसे धो कर पीस लें। फिर इस पेस्ट में लौंग का तेल मिलाएं, इसके बाद धीरे-धीरे चेहरे पर मसाज करते हुए इसका लेप लगाएं। लेप लगाने के बाद कुछ देर तक चेहरे में लगाकर छोड़ दीजिए। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

महुआ का बीच चेहरे में सूजन व एलर्जी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो आपके शरीर को किसी भी तरह के बाहरी कणों से बचाते हैं। इसके अलावा अगर कीड़े-मकोड़े ने काट लिया हो तो भी आप और महुआ के बीजों से बना ये लेप लगा सकते हैं। ये रैशेज या लालिमा से राहत पाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article