Skin Care Tips: दाग-धब्बे व झुर्रियां हटाने में मददगार है सेब का छिलका, चमक बनाए रखने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 03:17 PM IST

Apple Peels Skin Benefits For Skin: सेब सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। सेब के छिलकों को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे व झुर्रियां दूर हो जाती है। यह खाने के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी है।

Skin Care Tips: दाग-धब्बे व झुर्रियां हटाने में मददगार है सेब का छिलका, चमक बनाए रखने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
Photo Credit: Twitter

Apple Peels Skin Benefits: यह तो हम सब जानते हैं कि सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे सेहतमंद फल है। इसमें कई पोषक तत्व मिले होते हैं। सेब खाने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। बल्कि कई समस्याओं का उपचार भी आसानी से सेब खाने से होता है। सेब जितना हमारी सेहत के लिए लाभदायक है। उतना ही इसके छिलके हमारी त्वचा के लिए रामबाण है। यह त्वचा के कई समस्याओं को दूर करता है। स्किन को शाइनिंग और ग्लोइंग बनाता है। 

हर कोई चाहता है ग्लोइंग और बेदाग स्किन की ख्वाहिश रखना। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट व पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करती है और कभी-कभी तो इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं, लेकिन आप सेब के छिलके लगाकर पैसे, समय और साइड इफेक्ट सब से बच सकते हैं। सेब के छिलकों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा पर होने वाली समस्याओं को खत्म कर देती है।

मॉइश्चराइजर की तरह चेहरे पर दिखाता है असर

सेब का छिलका क्लिंजर, मॉइश्चराइजर की तरह चेहरे पर असर दिखाता है। सेब के छिलके का पेस्ट बना लें। इसमें टमाटर का गूदा मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। निखरी त्वचा पाने के लिए यह फायदेमंद होता है। आप इस फेस पैक में थोड़ा सा दही भी मिला सकते हैं। 

चेहरे पर ग्लो पाने के लिए इस तरह से करें प्रयोग

अगर आप चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो सेब का छिलका मदद कर सकता है। सबसे पहले दो बड़े चम्मच सेब के छिलके का पाउडर लें। इसमें तीन चम्मच बटर मिल्क को अच्छे से मिक्स करें और गर्दन से लेकर चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट लगा रहने दें।सूखने के बाद मुंह को धो लें। इस पैक का इस्तेमाल आप कम से कम सप्ताह में तीन दिन करें

End of Article