Puffy Face: पफी फेस पर गजब का ग्लो लाएगा आइस फेशियल, अपनाएं ये टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 07:22 PM IST

Puffy Face: कई बार ज्यादा देर तक जागते रहने और कंप्यूटर पर काम करने की वजह से चेहरे की स्किन पफी और डल हो जाती है। ऐसे में आप आइस फेशियल से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इससे चेहरे की चमक भी वापस आती है।

Puffy Face: पफी फेस पर गजब का ग्लो लाएगा आइस फेशियल, अपनाएं ये टिप्स

Puffy Face: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से त्वचा की रंगत भी धूमिल होने लगती है। कई बार लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करने की वजह से तो कई बार नींद पूरी न होने की वजह से चेहरे पर पफीनेस और जार्क सर्कल्स की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही त्वचा की रंगत भी खोने लगती है। ऐसे में आप घर पर ही इस समस्या को दूर कर चेहरे की चमक वापस ला सकती हैं। दरअसल, बर्फ के इस्तेमाल से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि, कैसे बर्फ के इस्तेमाल से चेहरे की पफीनेस को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

पफी फेस की समस्या को आइस फेशियल से करें दूर

पफी फेस के लिए बर्फ का प्रयोग

यदि आपका चेहरा पफी होता जा रहा है, जो इसे सामान्य करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आइज या फेस पर बर्फ के बैग या आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़े से कुछ देर तक मसाज करें। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग बन जाएगी।

पिं​पल्स के लिए बर्फ का प्रयोग

यदि आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना है, तो भी आप बर्फ फेशियल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्के हाथों से बर्फ के टुकड़े से चेहरे की मसाज करें, इससे स्किन पोर्स से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को कम किया जा सकता है, जिससे पिंपल्स की समस्या से निजात मिलता है।

बर्फ ​फेशियल के लिए अपनाएं ये टिप्स

बर्फ के फेशियल को करते हुए कुछ चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए। दरअसल, ध्यान रखें कि आप जिस आइस क्यूब का इस्तेमाल कर रही हैं, वह बिल्कुल साफ हो। इसके इलावा आइस फेशियल के इस्तेमाल से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा ध्यान रखें कि चेहरे से गिरने वाला पानी आपके शरीर पर न गिरें, इसके लिए आप सूखे और साफ टॉवल का इस्तेमाल करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article