बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित कपल, Anushka Sharma और Virat Kohli, दोनों ही अक्सर अपनी केमिस्ट्री और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहता है। रेड कार्पेट अपीयरेंस हो या कैजुअल आउटिंग, दोनों साथ में हमेशा परफेक्ट नजर आते हैं। लेकिन एक सवाल जो फैंस के बीच बार-बार उठता है, वह है उनकी हाइट का फर्क।
यह भी पढ़ें - बॉलीवुड हसीनाओं पर चढ़ा लाल बुखार
कई तस्वीरों में दोनों की हाइट लगभग बराबर लगती है, तो कहीं विराट थोड़ा लंबे दिखते हैं। खासकर तब जब अनुष्का हील्स पहनती हैं, तो यह फर्क और भी कम नजर आता है। ऐसे में लोगों के मन में कन्फ्यूजन होना लाजिमी है कि आखिर असल में कौन लंबा है? इस आर्टिकल में हम इसी दिलचस्प सवाल का जवाब आसान और साफ तरीके से समझेंगे।
अनुष्का शर्मा की हाइट कितनी है?
Anushka Sharma की हाइट लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) मानी जाती है। बॉलीवुड में वह लंबी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिसकी वजह से उनके आउटफिट्स और पर्सनैलिटी दोनों बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उनकी हाइट 5 फीट 8 इंच भी बताई जाती है।
विराट कोहली की हाइट क्या है?
Virat Kohli की हाइट करीब 5 फीट 9.5 इंच (लगभग 176 सेमी) बताई जाती है। यानी वह अनुष्का से हल्के से लंबे हैं, लेकिन यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है।
कौन है ज्यादा लंबा?
अगर दोनों की हाइट की तुलना करें, तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा से थोड़े से लंबे हैं। हालांकि यह अंतर इतना कम है कि सामान्य तौर पर तस्वीरों में यह आसानी से नजर नहीं आता।
तस्वीरों में क्यों लगता है हाइट का अंतर
कई बार ऐसा लगता है कि दोनों की हाइट एक जैसी है। इसके पीछे कुछ वजहें हैं -
- अनुष्का की हाइट बराबर या हल्की सी लंबी लगने की वजह है कि, वे अक्सर हील्स पहनती हैं, जिससे उनकी हाइट बढ़ जाती है।
- इसी के साथ साथ कैमरा एंगल और पोज भी हाइट को प्रभावित करते हैं।
- कई अलग अलग तरह के कपड़ों और स्टाइल, पोश्चर में हाइट का अंतर लगता है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हाइट में फर्क बहुत ही कम है। इस छोटे से अंतर से उनकी जोड़ी की खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ता। असल में, उनकी केमिस्ट्री और आपसी समझ ही उन्हें खास बनाती है। विराट और अनुष्का जैसे ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की हाइट भी लगभग लगभग सेम ही थी। इस तरह का हाइट डिफरेंस कपल्स के बीच में बहुत ही क्यूट लगता है।
