लाइफस्टाइल

Rupali Ganguly Saree Blouse Collection: मदर्स डे पर मम्मी को गिफ्ट करें अनुपमा सी 5 साड़ियां, देखें बेस्ट और सबसे ट्रेंडिंग साड़ी-ब्लाउज डिजाइन

Rupali Ganguly Saree Blouse Collection (रुपाली गांगुली का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन लेटेस्ट डिजाइन): अनुपमा यानि की रुपाली गांगुली का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन बहुत ही शानदार है। रुपाली सी साड़ियां आप भी अपनी मम्मी को गिफ्ट कर सकते हैं, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइनर साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटो।

Image

रुपाली गांगुली का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन

Rupali Ganguly Saree Blouse Collection (रुपाली गांगुली का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन लेटेस्ट डिजाइन): मदर्स डे आने वाला है, और ऐसे में अगर आप भी अपनी मम्मी को मातृ दिवस पर कुछ बहुत ही अच्छा गिफ्ट करना चाहते हैं। तो उनकी फेवरेट अनुपमा यानि की रुपाली गांगुली जैसी साड़ी ब्लाउज का डिजाइन तोहफे में दिया जा सकता है। जो उनपर काफी ज्यादा सूट करेंगी और एकदम नया व स्टाइलिश लुक देने के लिए बेस्ट हो सकती है। ऐसे में यहां देखें सीक्वेन, बनारसी से लेकर शिफॉन वाली साड़ी लेटेस्ट डिजाइन्स। साड़ियां ही नहीं केवल ब्लाउज की ये वाली नई डिजाइन्स भी बहुत ही कमाल है, देखें लेटेस्ट ट्रेंडी साड़ी-ब्लाउज डिजाइन फोटो।

Happy Mother's Day Gift, Latest Saree Blouse Design

Chiffon Saree Blouse Design

Chiffon Saree Blouse Design

रुपाली गांगुली की ये लाइट ब्लू शेड की शिफॉन साड़ी बहुत ही प्यारा लुक दे रही है। मिरर वर्क बॉर्डर और छोटी सी फ्लोरल डिजाइन का लुक अपने आप में ही बहुत ही कमाल लग रहा है। वी नेक का ये मिरर वर्क कट स्लीव्स ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश है। वहीं रुपाली ने इसे खास डिजाइनर जैकेट के साथ भी पेयर अप किया है। ये साड़ी आपकी मम्मी को गिफ्ट में देना बेस्ट है।

Jacket Blouse Saree Design

Jacket Blouse Saree Design

जैकेट पौंचू पैटर्न का ब्लाउज और उसके साथ की साड़ी का मोनोक्रोम लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है। ऐसी वाली साड़ी को आप कंट्रास्ट शेड के ब्लाउज के साथ पेयर अप कर सकते हैं। जरूर ही आपकी मम्मी पर ये वाली साड़ी का लुक बहुत अच्छा लगेगा।

Sequin Saree Blouse Design

Sequin Saree Blouse Design

गोल्डन ब्लैक शेड की ये सीक्वेन की साड़ी और ब्लाउज का डिजाइन भी बहुत ही कमाल का है। ऐसी वाली साड़ियां और ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। वहीं ये आप किसी को भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

Saree Blouse Design New

Saree Blouse Design New

बेज रंग की ये साड़ी और कंट्रास्ट लाल स्टोन सीक्वेन वर्क का हैवी ब्लाउज भी अपने आप में बेहद खूबसूरत है। ऐसी वाली साड़ी भी लॉन्ग स्टाइलिश जैकेट के साथ बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। गिफ्टिंग के हिसाब से ट्रेंडी डिजाइन की साड़ी सुपरहिट लुक देगी।

Silk Banarasi Saree

Silk Banarasi Saree

सिल्क बनारसी पीले रंग की ये वाली साड़ी का लुक भी बहुत ट्रेडिशनल और सुंदर है। आप अपनी मम्मी को इसे कंट्रास्ट ब्लाउज और डबल दुपट्टा के साथ गिफ्ट कर सकते हैं। जरूर ही रुपाली की ये सारी ही साड़ियां की डिजाइन्स बहुत कमाल है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article