लाइफस्टाइल

Aloe vera for blackheads: ब्लैकहेड्स करना चाहते हैं दूर, एलोवेरा जेल का इस तरह करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा काले धब्बे से छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 15, 2023, 10:02 AM IST

ब्लैकहेड्स के काले धब्बे को दूर करने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है।

Image

ब्लैकहेड्स के लिए एलोवेरा के फायदे

Aloe vera for blackheads: धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और एक्स्ट्रा ऑयल की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इनमें पिंपल और ब्लैकहेड्स का होना एक आम समस्या है। पिंपल और ब्लैकहेड्स के जिद्दी दाग से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ब्लैकहेड्स के काले धब्बे को दूर करने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ना केवल ब्लैकहेड्स ही नहीं बल्कि स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ब्लैकहेड्स के लिए एलोवेरा के इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लैकहेड्स के लिए एलोवेरा के फायदे - Aloe Vera for Blackheads in Hindi

  • एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स रिमूव करने में काफी मदद मिलती है। ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने का ये बेहतरीन घरेलू नुस्खा माना जाता है।
  • एलोवेरा अपने कूलिंग एजेंट के लिए जाना जाता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
  • एलोवेरा स्किन पोर्स को साफ कर ब्लैकहेड्स को रिमूव करता है।
  • एलोवेरा त्वचा में सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है।

ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा और नींबू का रस (Aloe Vera and Lemon for Blackheads)

ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इसके लिए एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 5-7 बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर बाद साफ पान से चेहरा धो लें।

एलोवेरा पल्प को रगड़ें (Aloe Vera Pulp for Blackheads)

ब्लैकहेड्स वाली जगह पर सिर्फ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करता है और चेहरे से एक्सट्रा ऑयल के उत्पादन को कंट्रोल करता है। इससे ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है।

एलोवेरा और चीनी (Aloe Vera and Sugar Scrub)

ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए आप स्क्रबिंग का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगहों पर लगाएं। 10 मिनट तक इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगे रहने दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स की समस्या जल्द दूर होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article