UoH Training Program 2026: उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक बनाने और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने की दिशा में हैदराबाद विश्वविद्यालय (University of Hyderabad - UoH) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC) द्वारा "लीडिंग द मॉडर्न यूनिवर्सिटी: लीडरशिप, गवर्नेंस एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन हायर एजुकेशन" सब्जेक्ट पर 6 दिन का फ्री अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया, प्रोग्राम की डेट्स और अन्य आवश्यक जानकारी विस्तार में नीचे दी गई है।
क्या है कार्यक्रम की डेट्स
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि प्रोग्राम की शुरुआत आगामी 7 दिसंबर से होगी और यह 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस विशेष लाइव प्रोग्राम में देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में कार्य कर रहे सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हिस्सा ले सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर में कब से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां?
क्या है कार्यक्रम का समय
6 दिन यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक लाइव आयोजित किए जाएंगा।
कार्यक्रम की सीटें
बता दें कि इस कार्यक्रम के बैच में कुल 150 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें से 25 सीटें अंतरराष्ट्रीय आवेदकों के लिए आरक्षित की गई है।
क्या होगा कार्यक्रम का विषय
छह दिवसीय इस प्रोग्राम में उच्च शिक्षा से जुड़े छह प्रमुख स्तंभों पर गहराई से चर्चा होगी -
1. आधुनिक विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को समझना
2. लीडरशिप और प्रोफेशनल एक्सीलेंस
3. रणनीतिक विश्वविद्यालय प्रबंधन और संगठनात्मक परिवर्तन
4. गवर्नेंस और अकाउंटेबिलिटी
5. अंतर्राष्ट्रीयकरण और वैश्विक जुड़ाव
6. विश्वविद्यालयों के भविष्य में डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका
कौन कर सकता है आवेदन?
भारतीय आवेदक - देश के किसी भी विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थान में कार्यरत ग्रुप A या क्लास I प्रशासनिक अधिकारी (जैसे असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, जॉइंट रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार या समकक्ष अधिकारी) इसके लिए पात्र हैं। आवेदन के साथ संस्थान द्वारा जारी 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जमा करना अनिवार्य होगा।
अंतरराष्ट्रीय आवेदक - विदेशी विश्वविद्यालयों में मध्य-स्तरीय या वरिष्ठ-स्तरीय प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
पंजीकरण की प्रक्रिया और प्रमाण पत्र
स्टेप 1 - भारतीय प्रतिभागी यूजीसी के मालवीय मिशन पोर्टल mmc.ugc.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 -'NEP Theme Training' सेक्शन के तहत 'University of Hyderabad' का चयन करें।
स्टेप 3 - अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - विदेशी प्रतिभागी हैदराबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uohyd.ac.in पर जाएं।
स्टेप 5 - होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
प्रशिक्षण के सभी सत्रों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को आधिकारिक भागीदारी पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -भेल में आर्टिसन ग्रेड-IV के 660 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल
विश्वविद्यालय प्रशासन में एआई और नेतृत्व प्रशिक्षण क्यों जरूरी है?
आधुनिक विश्वविद्यालयों में सिर्फ शैक्षणिक सुधार ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी उतनी ही जरूरी है। यह प्रशिक्षण अधिकारियों को डिजिटल गवर्नेंस, डेटा-आधारित निर्णय लेने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संस्थानों की कार्यप्रणाली को तेज और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।
