चमचमाते गाउन, डायमंड्स और इंटरनेशनल फैशन से भरे Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर हर हसीना अपने बेस्ट लुक में पहुंचती हैं। लेकिन जब 24 साल पहले कान्स क्वीन Aishwarya Rai Bachchan पीली साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर कदम रखा था। तो हर नजर बस उन पर ही ठहर गई। उस दौर में जहां कान्स में वेस्टर्न गाउन का ट्रेंड सबसे ऊपर था, वहीं ऐश्वर्या ने अपने पहले ही अपीयरेंस में देसी फैशन को ऐसा ग्लैमरस ट्विस्ट दिया कि पूरी दुनिया देखती रह गई।
2002 में फिल्म Devdas के प्रीमियर के दौरान उनका यह लुक सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि एक फैशन मोमेंट बन गया। गोल्डन साड़ी, ट्रेडिशनल जूलरी और ऐश्वर्या की शाही अदाएं… सबकुछ इतना रॉयल लग रहा था कि लोग उन्हें देखते ही रह गए। सालों बाद भी फैशन लवर्स और डिजाइनर्स ऐश्वर्या के इस लुक को भारतीय फैशन के सबसे यादगार रेड कार्पेट मोमेंट्स में गिनते हैं, क्योंकि उन्होंने साबित किया था कि साड़ी सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ग्लैमर का भी हिस्सा बन सकती है।
पीली साड़ी में पिघलाया सबका दिल
Aishwarya Rai Bachchan ने अपने कान्स डेब्यू के लिए खास साड़ी पहनी हुई थी। उनकी चमकदार पीली साड़ी उस शाम रेड कार्पेट की सबसे अलग और खूबसूरत चीज बन गई थी। सिल्क ऑर्गेंज़ा फैब्रिक से बनी इस साड़ी का रंग इतना रिच और ग्लोइंग था कि कैमरों की फ्लैश लाइट में वह और भी ज्यादा रॉयल नजर आ रही थी। उनका यह अंदाज किसी बॉलीवुड क्वीन से कम नहीं लग रहा था।
जरी और कढ़ाई ने बढ़ाया शाही अंदाज
साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरी और सिल्वर जरी का बेहद बारीक काम किया गया था। साथ ही छोटी-छोटी हैंड एम्ब्रॉयडरी डिटेल्स ने पूरे लुक को और खास बना दिया। साड़ी का हर हिस्सा भारतीय कारीगरी की खूबसूरती दिखा रहा था। यही वजह थी कि उनका यह लुक साधारण होते हुए भी बेहद ग्रैंड लग रहा था।
ब्लाउज़ में दिखा ग्लैमरस ट्विस्ट
ऐश्वर्या का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज़ भी खूब चर्चा में रहा। उसकी नेकलाइन और स्लीव्स पर की गई खूबसूरत कढ़ाई पूरे आउटफिट में रॉयल ग्लैमर जोड़ रही थी। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ यह मॉडर्न स्टाइलिंग उस समय काफी अलग और फैशनेबल मानी गई थी।

Aishwarya Rai Cannes Debut Saree
जूलरी और बिंदी ने पूरा किया देसी क्वीन वाला लुक
इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने मंदिर-स्टाइल गोल्ड चोकर, बड़े झुमके और गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं। खुले बाल और छोटी गोल्डन बिंदी ने उनके पूरे अंदाज में क्लासिक भारतीय खूबसूरती जोड़ दी। उनका यह लुक आज भी फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन माना जाता है।
