लाइफस्टाइल

कालीन-पर्दे का कपड़ा काटकर बनी आलिया की ये साड़ी ? Cannes से मिसेज कपूर का पांचवा लुक क्यों इतना वायरल

कान्स 2026 में आलिया भट्ट का पांचवां लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किसी ने इसे रॉयल फैशन कहा तो किसी ने ‘कालीन-पर्दे वाला गाउन’। लेकिन इस आउटफिट के पीछे छिपी भारतीय टेक्सटाइल कहानी बेहद खास है।

Image

Alia Bhatt Cannes Gown

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में Alia Bhatt हर दिन अपने नए फैशन स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोर रही हैं। पीच कलर के गाउन के बाद चंदेरी आइवरी साड़ी और अब आलिया अपने पांचवे लुक के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। 79th कान्स फिल्म फेस्टिवल के डिनर के लिए बीती शाम आलिया ने ये वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। और सोशल मीडिया पर जैसे ही आलिया की तस्वीरें सामने आईं, नेटिजन्स ने इस लुक को मिले जुले रिव्युज दिए हैं। आलिया का ये आउटफिट रॉयल विंटेज थीम पर डिजाइन किया गया था।

आलिया ने कस्टम डिजाइनर तरुण तहिलियानी की कॉर्सेट वाली साड़ी पहनी हुई थी। जिसका लुक हालांकि गाउन जैसा लग रहा था। लेकिन ये साड़ी थी और इसका ड्रेपिंग पैटर्न भी बहुत ही ज्यादा यूनीक था। आलिया के इस रॉयल फ्लोरल साड़ी लुक की वैसे तो तारीफ हुई। लेकिन कुछ लोगों ने इस आउटफिट की तुलना कालीन तो पर्दे के कपड़े से भी कर दी है। देखें आलिया के इस लुक से जुड़ी डिटेल्स -

आलिया भट्ट कान्स 2026 लुक्स

आलिया का यह कस्टम आउटफिट भारतीय “चिंट्ज़” टेक्सटाइल से प्रेरित था। पुराने समय में शाही घरानों में इस्तेमाल होने वाले फ्लोरल प्रिंटेड कपड़ों को चिंट्ज़ कहा जाता था। इन्हीं आर्काइव फ्लोरल पैटर्न्स को मॉडर्न अंदाज में गाउन पर उकेरा गया। इस साड़ी गाउन का बैक लुक बहुत ही क्लासिक लगा, ट्रेल के साथ इस लुक को कम्पलीट किया था।

डीप बरगंडी और म्यूटेड आइवरी रंगों का मिश्रण इस पूरे लुक को रॉयल फील दे रहा था। वहीं कपड़े की भारी बनावट और विंटेज डिजाइन ने लोगों को पुराने महलों के सजावटी कपड़ों की याद दिला दी। जिसे एक नजर देखकर नेटिजन्स को ऐसा लगा था कि, आलिया ने कालीन पहना हुआ है।

विक्टोरियन साड़ी

इस आउटफिट की सबसे खास बात इसका कॉर्सेटेड स्ट्रक्चर था। ऑफ शोल्डर पैटर्न का नेकलाइन साड़ी गाउन का अपर पोर्शन विक्टोरियन स्टाइल में डिजाइन किया गया। जबकि नीचे का ड्रेप भारतीय साड़ी जैसी फ्लोइंग फील देता नजर आया। स्कल्प्टेड ड्रेपिंग, हल्की कढ़ाई और बायस-कट सिल्हूट ने पूरे लुक को बहुत ड्रैमेटिक लेकिन एलिगेंट बना दिया।

ज्वेलरी और स्टाइलिंग ने बढ़ाई रॉयल फील

आलिया ने इस आउटफिट के साथ स्टेटमेंट डायमंड का विंटेज लुक वाला चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल स्लीक हेयर बन और ग्लोइंग न्यूड मेकअप चुना था। आलिया की आउटफिट पर दो बहुत ही रॉयल और यूनीक लुक वाले ब्रूच भी लगे हुए थे। उनकी पूरी स्टाइलिंग में पुराने यूरोपियन रॉयल फैशन और भारतीय नज़ाकत का मिश्रण देखने को मिला।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article